Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुरानी बातों को लेकर लाठी-डंडा से वार कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी सुलेन्द्र मांझी को तुमला पुलिस ने चंद घंटो के भीतर किया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पुरानी बातों को लेकर लाठी-डंडा से वार कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी सुलेन्द्र मांझी को तुमला पुलिस ने चंद घंटो के भीतर किया गिरफ्तार,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *पुरानी बातों को लेकर लाठी-डंडा से वार कर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी सुलेन्द्र मांझी को तुमला पुलिस ने चंद घंटो के भीतर किया गिरफ्तार,*

    *थाना तुमला के ग्राम कोरंगामाल की घटना,*

    *आरोपी सुलेन्द्र मांझी के विरूद्ध थाना तुमला में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज।* 

    आरोपी सुलेन्द्र मांझी उम्र 31 साल निवासी कोरंगामाल थाना तुमला।

    ——00——

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तुमला क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला ने दिनांक 02.11.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति एवं 02 बच्चों के साथ रहकर जीवनयापन कर रही है, इसके देवर सुलेन्द्र मांझी की शादी नहीं हुई है वह भी इनके साथ में ही रहता है।

    दिनांक 01.11.2024 को इसके पति सुरजनो उम्र 35 साल जो गांव से घूमकर लगभग 02 बजे दिन में वापस घर में आये, खाना खाने के दौरान सब्जी कम होने पर प्रार्थिया से लड़ाई-झगड़ा करने लगे, जिस पर डर से प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ गंाव में एक दूसरे व्यक्ति के यहां चली गई। शाम को वापस बच्चों के साथ घर में आकर प्रार्थिया खाना बना रही थी उसी दौरान लगभग 08 बजे इसका पति घूमकर घर में आये और अपने भाई देवेन्द्र मांझी से पुरानी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई सुलेन्द्र मांझी ने घर में रखे डंडा से अपने बड़े भाई सुरजनो के उपर लगातार सिर, पैर, हाथ में वार करता रहा, जिससे प्रार्थिया के पति जमीन में गिर गये एवं उनके सिर में खून बहने लगा। कुछ देर पश्चात् प्रार्थिया के पति की मृत्यू हो गई। मामले में आरोपी के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान चंद घंटो के भीतर ही दबिष देकर आरोपी सुलेन्द्र मांझी को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है, पूछताछ में उसने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी सुलेन्द्र मांझी उम्र 31 साल निवासी कोरंगामाल के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 02.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक कोमल नेताम, आर. 68 राकेष एक्का, आर. 679 रूबेन तिग्गा, आर. 711 सुरेष मिंज, आर. 478 सुजीत खाखा इत्यादि का योगदान रहा है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    September 16, 2026

    📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….
    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?