Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा न्यायालयों का किया निरीक्षण………..
    Uncategorized

    मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा न्यायालयों का किया निरीक्षण………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सच्ची खबर तीखी नजर/प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर 

    न्यायिक व्यवस्थाओं से लेकर अधोसंरचना तक लिया जायजा, अधिवक्ता संघों ने किया आत्मीय सम्मान

    कोरबा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने शनिवार को कोरबा जिला न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालय कटघोरा का निरीक्षण कर न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना, सुविधाओं और निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। मुख्य न्यायमूर्ति के दौरे को न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुगम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    जिला न्यायालय परिसर पहुंचने पर मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने न्यायालय की विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट रूम, चिकित्सक कक्ष, विशेष न्यायालय, प्रतिलिपि अनुभाग, शिशु सदन, लोक सूचना अधिकारी कार्यालय, ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग रूम सहित न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति ने न्यायालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के साथ-साथ अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उनका यह निरीक्षण केवल औपचारिक दौरा नहीं रहा, बल्कि न्यायालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक बिंदुओं को समझने और उनकी समीक्षा करने पर केंद्रित रहा।

    अधिवक्ता संघ ने किया मुख्य न्यायमूर्ति का सम्मान

    इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

    मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने सम्मान समारोह में उपस्थित होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ की ओर से रखी गई मांगों पर विधिवत विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा पक्षकारों को समयबद्ध, सुगम और प्रभावी न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से मुख्य न्यायमूर्ति को अवगत कराया।

    न्यायाधीशों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

    निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कोरबा जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की बैठक भी ली। बैठक में न्यायालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों और न्यायिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

    मुख्य न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने अपने पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ न्यायालयों की अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विभिन्न जिलों का भ्रमण कर न्यायालयीन व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    कटघोरा व्यवहार न्यायालय का भी निरीक्षण

    कोरबा जिला सत्र न्यायालय के निरीक्षण के बाद मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने व्यवहार न्यायालय कटघोरा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ कटघोरा की ओर से मुख्य न्यायमूर्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

    अधिकारी और न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

    इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष संतोष शर्मा, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पराशर सहित जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण, जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    आज की सुर्खियां के लिए प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष रिपोर्ट

    प्रस्तुति : आज की सुर्खियां न्यूज़ पोर्टल

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleउप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का जशपुर आगडीह हवाई अड्डे पर हुआ आत्मीय स्वागत ……
    Next Article अस्पताल में खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?