Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना कांसाबेल में अभियुक्तों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध
    Uncategorized

    *सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* थाना कांसाबेल में अभियुक्तों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 3, 2024Updated:July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * एसपी जशपुर की विशेष टीम ने 23 रास मवेशी कीमती 01 लाख 30 हजार को तस्करी होने से बचाया,*

    * जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है,*

    * पशु तस्करी कर रहे रविन्द्र नायक एवं छोटू राम गिरफ्तार, 01 अन्य फरार पतासाजी जारी,*

    * दोनों के कब्जे से 23 रास मवेशी कीमती 01 लाख 30 हजार जप्त,*

    * थाना कांसाबेल में अभियुक्तों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    —–00——

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये मवेशियों को तस्करी होने से बचाया जा रहा है एवं तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा रहा है।

     

    विगत दिवस दिनांक 02.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम सिहारबुड़ में 02 व्यक्ति पैदल माध्यम से एवं 01 व्यक्ति अपने चारपहिया वाहन से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुये झारखंड प्रांत की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम सिहारबुड़ में जाकर दबिश देकर क्रूरतापूर्वक मवेशी तस्करी कर रहे रविन्द्र नायक एवं छोटू राम केंवट को अभिरक्षा में लेकर उनसे कुल 23 रास मवेशियों को जप्त किया गया। चारपहिया वाहन में सवार व्यक्ति पुलिस को आता देख वाहन सहित फरार हो गया। रविन्द्र नायक एवं छोटू राम केंवट ने पूछताछ में बताया कि वे फरार हुये व्यक्ति के कहने पर मवेशियों को तस्करी कर ले जाना बताये। उक्त प्रकरण में थाना कांसाबेल में धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के *अभियुक्त 1-रविन्द्र नायक उम्र 35 साल निवासी सिहारबुड़ (बागटोली) थाना कांसाबेल, 2-छोटू राम उम्र 24 साल निवासी चरईडांड़ थाना दुलदुला* को दिनांक 02.07.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, स.उ.नि. नीता कुर्रे, प्र.आर. 94 जोस्टीन तिर्की, आर. 297 सुदीप एक्का, आर. 790 सुशील तिर्की, न.सै. जोगेन्द्र एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *’जिला पुलिस जशपुर द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम को लगाया गया है।”*

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240703-WA0116.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240703-WA0117.mp4

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
    Next Article आखिरकार अंकित तिवारी का बन गया निवास प्रमाण पत्र |
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो

    July 28, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………

    July 28, 2026

    36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?