*जिले के 25 बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से मिला रोजगार*
*एस. आर. सी सिक्युरिटी फोर्स इंडिया प्र्रा.लि. बैंगलोर में युवा कर रहें हैं सिक्युरिटी गार्ड का कार्य*
जशपुनगर 24 जुलाई 2023/जिले के 25 बेरेाजगार युवाओं को एस. आर. सी सिक्युरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लि. बैंगलोर में प्लैसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड का रोजगार मिला है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्य कर रहें युवाओं कां मासिक वेतन 14 हजार रूपये है साथ ही ें भविष्यनिधि एवं ई.एस.आई.सी., मेडिकल सुविधा भी प्रदाय किया जा रहा है । युवाओं रोजगार के अवसर से मिलने से बहुत खुश है। युवाओं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि संकल्प परियोजना अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् माह 27 जून 2023 को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। जिसमें अबिनाश इंटरप्रईजेज प्रा.लि.द्वारा जिले के 25 बेरेाजगार युवाओं को रोजगार प्रदाय करने हेतु चयन किया गया था।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
