🔥 आज की सुर्खियां | क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर

जशपुर | 31 अगस्त 2026
नशे के सौदागार सावधान! जशपुर पुलिस की नजर अब सड़क से लेकर नेटवर्क तक है।
‘ऑपरेशन आघात’ के तहत बागबहार पुलिस ने गांधी चौक पर घेराबंदी कर वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 से करीब 60 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से विकास चौधरी (27), निवासी बिहार, वर्तमान निवास गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹30 लाख, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत करीब ₹10 लाख बताई गई है। यानी पुलिस के हाथ लगी करीब ₹40 लाख की जब्ती।
पुलिस के मुताबिक गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। अब सबसे बड़ा सवाल—खेप किसने भेजी और यूपी में किसके पास पहुंचनी थी?
इसी कड़ी को जोड़ने के लिए पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वैभव शर्मा की कलम से सीधा सवाल—
एक तस्कर पकड़ा गया है, लेकिन असली शिकंजा उस नेटवर्क पर कब कसेगा जो नशे की खेप तैयार करता है, पहुंचाता है और बाजार तक उतारता है?
आज की सुर्खियां देखते रहिए… क्योंकि खबर सिर्फ बतानी नहीं, सवाल भी उठाना है।
✍️ क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा
उप संपादक | आज की सुर्खियां
