Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* दुलदुला में छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क सीजी पंच की बैठक हुई आयोजित
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* दुलदुला में छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क सीजी पंच की बैठक हुई आयोजित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *दुलदुला में छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क सीजी पंच की बैठक हुई आयोजित*

    *कलेक्टर ने सरपंचों को बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा*

    *सरपंच आंगनबाड़ी और स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण कर बच्चों और महिलाओं के समस्याओं से रूबरू हो-यूनिसेफ चीफ जॉब जकारिया*

    जशपुरनगर 19 जुलाई 2023/दुलदुला विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आज छत्तीसगढ़ शासन एवं यूनीसेफ की साझा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पंचायत नेटवर्क सी.जी.पंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, छत्तीसगढ़ यूनिसेफ चीफ जॉब जकारिया, डां. गजेंद्र, सीजी पंच आई.टी कोऑर्डिनेटर जितेंद्र विन्दु, सरगुजा कोऑर्डिनेटर बिंदिया खलखो, श्री प्रेम प्रकाश, श्री विनय, श्री अनिल बघेल और विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंचगण उपस्थित थे।
    बैठक में महिलाओं तथा बच्चों के हित में किए गए कार्याे शत प्रतिशत, आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, एनीमिया, कुपोषण से बाहर निकालने के उपाय सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
    कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सरपंचों को बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही बीच-बीच में आयरन की गोली, जरूरी स्वास्थ्य सेवा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सरपंचों को नियमित अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करके बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए कहा है।

    यूनिसेफ चीफ जॉब जकारिया द्वारा सरपंचों से बच्चों के टीकाकरण में विशेष ध्यान देने के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक बच्चों को उपस्थित रखने के लिए कहा। आंगनबाड़ी और स्कूलों का समय-समय पर निरीक्षण कर बच्चों और महिलाओं के समस्याओं से रूबरू होने की बात कही। साथ ही उनके समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय स्तर पर पहल कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया।
    आईटी कोऑर्डिनेटर जितेंद्र विन्दु ने सी.जी पंच के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सी.जी पंच का गठन सरपंचों के व्यक्तित्व का विकास करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सीजी पंच का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के हित में ग्राम पंचायत काम करें। इस हेतु सरपंचों को प्रोत्साहित किया गया। बैठक में सरपंचों ने भी अपनी-अपनी राय रखी। सरपंचों ने आंगनबाड़ी की मरम्मत और पोषण वाटिका लगाने सहित अन्य कार्य के लिए अपने सुझाव दिए।
    डॉक्टर गजेंद्र ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को एएनएम से लगातार संपर्क में रहने समझाइश दी तथा संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया उन्होंने सिकलसेल की पहचान के लिए परिवार की अध्यक्ष सदस्य की ब्लड टेस्ट कराने कहा जिससे सिकल सेल के लक्षण कि पता चल सके।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* नाम आरोपीगण -(1) सतीष कुमार गौंड उम्र 26 साल निवासी बेसार अशरोपुर थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
    Next Article *जशपुर तहलका-* पतराटोली स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ बालसभा कार्यक्रम का आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?