* नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही,*
*स्वीफ्ट कार से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार,*
* आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 16 किलोग्राम कीमती 01 लाख 60 हजार रू. जप्त,*
* एक आरोपी ओड़िसा का एवं दूसरा आरोपी उत्तरप्रदेश का,*
* थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*
*नाम आरोपीगण -(1) सतीष कुमार गौंड उम्र 26 साल निवासी बेसार अशरोपुर थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश)*
*(2) आरन मुठा मांझी उम्र 25 साल निवासी महागुडी थाना बासुनीगांव जिला कंधमाल (ओड़िसा)*
———000———-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), उप पुलिस महा. एवं वरि.पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के विरूद्ध एवं नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में बीती रात्रि में तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र. MH 04 GD 5673 में व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लोड कर ओड़िसा की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर बनडेगा नामनी रोड से ले जाने वाले हैं,

इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से उ.नि. के.पी. सिंह मय स्टाॅफ के मौके पर जाकर चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उसी दौरान एक सफेद रंग का स्वीफ्ट कार क्र. MH 04 GD 5673 में सवार 02 व्यक्ति आये जिन्हें रोककर उनका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 16 किलोग्राम कीमती 01 लाख 60 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर *आरोपी 1- सतीष कुमार गौंड उम्र 26 साल निवासी बेसार अशरोपुर थाना सुजानगंज जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) (2) आरन मुठा मांझी उम्र 25 साल निवासी महागुडी थाना बासुनीगांव जिला कंधमाल (ओड़िसा)* को दिनांक 19.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री संदीप मित्तल, थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, उ.नि. के.पी. सिंह, स.उ.नि. जयनंदन मार्बल, आर. 514 राजकुमार यादव, आर. 349 अनिल पैंकरा, आर. 588 बृषिकेशन पैंकरा एवं बेरियर स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
