Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* आंगनबाड़ी केंद्र में पहाड़ी कोरवा बच्चों से मिले, बड़ी सरलता से बच्चों से बात की
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* आंगनबाड़ी केंद्र में पहाड़ी कोरवा बच्चों से मिले, बड़ी सरलता से बच्चों से बात की

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर एवं यूनिसेफ की टीम दुर्गम क्षेत्र ग्राम कोठीपाठ पहुंचे*

     

    *आंगनबाड़ी केंद्र में पहाड़ी कोरवा बच्चों से मिले, बड़ी सरलता से बच्चों से बात की*

     

    *विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलकर उनकी समस्या सुनी*

     

    *कोठीपाठ ग्राम तक हुआ आवागमन सुगम*

     

    जशपुरनगर 21 जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं यूनिसेफ की टीम ने बगीचा विकास खंड के सन्ना तहसील के दूरस्थ अंचल के पहाड़ों पर बसे गांव कोठीपाठ पहुंचे और आंगनबाड़ी केंद्र में पहाड़ी कोरवा बच्चों से मिले, बड़ी सरलता से बच्चों से बात की तत्पश्चात विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलकर उनकी समस्या सुनी।

    कलेक्टर एवं यूनिसेफ की टीम ने मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र कोठीपाठ गए और पहाड़ी कोरवा बच्चों से बड़ी सरलता से बात कर दुलार करते हुए नाम पूछा और अच्छा से पढ़ाई करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्थानीय बोली एवं हिंदी के साथ पढ़ाई कराने कहा। उन्होंने एनमिक महिलाएं, गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पूरक पोषण आहार प्राथमिकता से देने के लिए कहा और गंभीर कुपोषित बच्चों को एन आर सी सेंटर में भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

    कलेक्टर एवं यूनिसेफ की टीम ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से मिलकर उनकी समस्या सुनी। पहाड़ी कोरवा परिवार कलेक्टर एवं यूनिसेफ की टीम से मिलकर बेहद खुश हुए और बोले साहेब हमारे बीच आप आ गए बहुत अच्छा लगा। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा बच्चों को आंगनबाड़ी और स्कूल भेजने के लिए पालकों को  प्रोत्साहित किया। उन्होंने पहाड़ी कोरवा लोगों से बड़ी आत्मीयता एवं सरलता से बात की और कोरवा परिवारों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था संबंधित विभाग को करने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य और समय-समय पर टीकाकरण करने समझाइश दी।

    गौरतलब है कि कोठीपाठ पिछले वर्ष  कलेक्टर अपने अमला के साथ पैदल पहुंचे थे। आवागमन सुगम बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया था। आज पहाड़ी कोरवा ग्राम कोठीपाठ तक आवागमन सुगम हो गया है। पहाड़ी कोरवा बच्चे एवं अन्य लोगो आसानी से आना जाना कर पा रहे हैं। पहले रास्ता सकरा होने के कारण बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकतीं हैं साथ ही पहाड़ में बसे होने के कारण वाहन नहीं पहुंच पाता था।

    इस दौरान यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री जॉब जकरिया, डॉक्टर गजेंद्र, यूनिसेफ की टीम, एसडीएम श्री आर.पी.चौहान, तहसीलदार श्री राठिया, सन्ना तहसीलदार सुनील गुप्ता और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर
    Next Article *जशपुर तहलका-* कुपोषित बच्चों के वजन में हो रहा है वृद्धि, स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई प्रदाय किया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?