Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *निर्वाचन सेक्टर ऑफिसर को दिया गया चुनाव कार्य का प्रशिक्षण*

    *सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर

    जशपुरनगर 20 जुलाई 2023/कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा सभागार में आयोजित बैठक में सेक्टर ऑफिसरों को चुनाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण ले रहे अफसरों को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर मतदान तथा मतगणना के समय समस्त कार्यवाहियों में समन्वय करते हैं। मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं की भी उन पर भी जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर ऑफीसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। निर्वाचन के कार्य महत्वपूर्ण है, गंभीरता से प्रत्येक बिंदु को समझें। जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सेक्टर ऑफीसर अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करके उनके संबंध में निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट च प्रस्तुत करें। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री आईएल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा सहित 95 सेक्टर ऑफिसर मौजूद थे। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य को समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


    सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर.राठिया, सहायक अध्यापक ने निर्वाचन की समस्त प्रक्रियाओं की बिन्दुवार जानकारी दी। श्री राठिया ने कहा कि सेक्टर ऑफीसर ईव्हीएम तथा मतपेटी को खोलने एवं सीलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक में दक्ष हो जाएं। सेक्टर ऑफीसर के प्रमुख कार्य मतदान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना, अपने सेक्टर का रूट चार्ट तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी करना है। सेक्टर में कानून और व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सूचनाएं देना, मतदाता जागरूकता अभियान एवं मतदान दलों को आवश्यक मार्गदर्शन देना भी सेक्टर ऑफीसर की जिम्मेदारी है।
    प्रशिक्षण के दौरान ऑडियो तथा वीडियो प्रेजेंटेशन के द्वारा ईव्हीएम के संचालन, मॉक पोल, ईव्हीएम तथा मतपेटी की सीलिंग, मतपत्र लेखा तैयार करने, मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों के कार्यों एवं मतदान केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने ईव्हीएम के संचालन एवं मतपेटी से मतदान प्रक्रिया की सिलसिलेवार जानकारी दी। सेक्टर अधिकारियों को निर्देश देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा ने कहा कि सेक्टर ऑफीसर के कार्यों के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सेक्टर ऑफीसर इन निर्देशों का पालन करते हुए अपना कार्य पूरा करें। अपने सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने सेक्टर अफसर एवं पुलिस अफसर को अति संवेदनशील मतदान केंद्र का जांच का रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। प्रशिक्षण में सेक्टर ऑफीसर शामिल रहे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* सर्पदंश पीड़ितों को बैगा गुनिया के पास न जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया
    Next Article *जशपुर तहलका-* आंगनबाड़ी केंद्र में पहाड़ी कोरवा बच्चों से मिले, बड़ी सरलता से बच्चों से बात की
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    June 10, 2026

    *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………
    • *सुर्ख़ियों पर छाई हुई ब्रेकिंग:-* सोशल मीडिया पर ओम (OM) ट्रेवल्स की बस पलटने की खबर महज अफवाह, सभी यात्री सुरक्षित…….
    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?