Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर तहलका-* सर्पदंश पीड़ितों को बैगा गुनिया के पास न जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया
    Uncategorized

    *जशपुर तहलका-* सर्पदंश पीड़ितों को बैगा गुनिया के पास न जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की किया गहन समीक्षा*

    *सर्पदंश पीड़ितों को बैगा गुनिया के पास न जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करने जागरूकता अभियान चलाने निर्देशित किया*

    जशपुरनगर 20 जुलाई 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरसात के मौसम में सर्पदंश की संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली एवं दवाई की उपलब्धता शत प्रतिशत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अमला को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता फैलाने प्रचार प्रसार का निर्देशित किया गया जिससे लोग सर्पदंश की स्थिति में बैगा गुनिया के पास ना जाकर समय में अस्पताल पहुंचकर उपचारित करें। उन्होंने स्नेक प्रभावित क्षेत्र में जाकर शिविर लगाने निर्देशित किया। उन्होंने सिकलसेल मरीजों की जानकारी ली। सिकल सेल उचित जांच के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर पंचायत वार जागरूकता अभियान प्रारंभ करने निर्देशित किया। सिकलसेल जांच कीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे चिकित्सा सुविधा एवं व्यवस्थाओं सहित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को प्राथमिकता से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग द्वारा संचालित भगिनी प्रसूति योजना का लाभ दिलाने गर्भवती महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ दिलाने निर्देशित किया। सभी पीएचसी में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने एवं शत प्रतिशत प्रसव केंद्रों में कराने के निर्देश दिए।

    इस हेतु आंगनबाड़ी सहायिका मितानिनों की मदद से एनिमिक एवं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हाकन कर, उनसे संपर्क बनाए रखने एवं उन्हें पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही एवं गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने , संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित कर आत्मविश्वास जागृत करने कहां। उन सभी केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मचारी नियमित समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने कहा। उन्होंने पीएचसी के औषधि भंडारण स्थिति की जानकारी ली तथा औषधि भंडारण व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी में आने वाले मरीजों को आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए। कांसाबेल, तपकरा, फरसाबहार, मनोरा, सहित अन्य डॉक्टरों के ओपीडी कार्य की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रंजीत टोप्पो, यूनिसेफ के डॉक्टर गजेंद्र, एवं विभाग के अन्य अधिकारी सहित सभी पीएचसी के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत ओ.पी.डी में शत प्रतिशत क्लेम पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही ऑनलाइन एंट्री कार्य भी पूर्ण कराने की बात कही। उन्होंने गांव में जाकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर वजन, हिमोग्लोबिन जांच एवं टीकाकरण के संबंध में जागरूक करने निर्देशित किया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर तहलका-* ईडीसी के माध्यम से 53 एवं एमडीव्ही के माध्यम से 226 मतदाताओं जागरूक किया गया है
    Next Article *जशपुर तहलका-* सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें, निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण- कलेक्टर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence

    November 9, 2026

    Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster

    November 9, 2026

    Komplexní manuál prostředím online hernami

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence
    • Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster
    • Komplexní manuál prostředím online hernami
    • NV Casino – Din Fuldstændige Guide til Spillemuligheder, Bonusprogrammer og Betalingsmetoder
    • Mad Casino – Din Totala Manual till Spelupplevelsen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?