*ईडीसी के माध्यम से ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबंध में जानकारी देते हुए मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक*
*ईडीसी के माध्यम से 53 एवं एमडीव्ही के माध्यम से 226 मतदाताओं जागरूक किया गया है*
जशपुरनगर 20 जुलाई 2023/रोजगार कार्यालय में पंजीयन के लिए आए युवक-युवतियों को आज तहसील कार्यालय जशपुर द्वारा ईडीसी के माध्यम से ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबंध में जागरूक किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ईडीसी के माध्यम से कुल 53 लोगो को ईव्हीएम के संबंध में जानकारी दी गई।

इसी प्रकार विगत दिवस 19 जुलाई को एमडीव्ही के माध्यम से जशपुर विधान सभा अंतर्गत ग्राम गमहरिया, गिरांग, घोलेंग, बाघिमा एवं टिकैतगंज में 226 मतदाताओं का ईव्हीएम और व्हीव्हीपेड के संबध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
