Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»* छत्तीसगढ़ तहलका -* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प यात्रा को लेकर कसा तंज।
    Uncategorized

    * छत्तीसगढ़ तहलका -* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प यात्रा को लेकर कसा तंज।

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कायाकल्प ही नहीं तो किस बात का संकल्प : कौशिक* 

     

    *पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प यात्रा को लेकर कसा तंज।*

     

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस द्वारा किये जा रहे संकल्प शिविर अभियान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पौने पांच सालों तक ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जिसे लेकर वे जनता के बीच जा सके। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात का हलिया अभियान तो मूलतः डाँट-फटकार का कार्यक्रम ही सिद्ध हुआ है जो पुरी तरह से सुनियोजित कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क करके रखा है आज कांग्रेस सरकार के कुनीतियों से प्रदेश की जनता अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिये भी तरह रहे हैं, अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, भ्रष्टाचार को चरम पर रख कर हर चीज को अपने अवैध कमाई का जरिया बनाकर रखा गया है युवाओं को पौने पांच सालों तक छला गया उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, सरकार के वादाखिलाफ़ी करने के कारण अधिकारी कर्मचारियों को पुरा पांच साल हड़ताल में ही गुजारना पड़ा, भ्रष्टाचारी में लिप्त कांग्रेस की इस सरकार ने प्रदेश की लाखों परिवार के सर से छत छिन लिया, जल जीवन मिशन का बुरा हाल कर दिया। छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता की आशा का केन्द्र जहां विकास की रूपरेखा तय होती हैैैैैै वहां की जनता भूपेश सरकार के शासन में सभी मूलभूत सुविधाओं के लिये तरस रही है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस बात के लिये संकल्प शिविर यात्रा कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश को चौपट करने के बावजूद जिस अंदाज में अपनी तारीफ के पुल बंधवा रहे हैं, वह छत्तीसगढ़ की आम जनता के साथ खुला मजाक है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं करने वाली और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर भ्रष्टाचार, घोटाला और प्रतिशोध की राजनीति करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को तो अब यह समझ जाना चाहिए कि अब उनके ड्रामेबाजी से प्रदेश की जनता झाँसे में नहीं आने वाली है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार एकदम तय है और प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल अब जनता के साथ छल-कपट की राजीनीति बंद करें।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    I

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ की बंटी जिंदल खबर-* घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु सभी वर्ग के लिए 23 हजार रुपए तक दिया जाएगा अनुदान
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?