Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ की बंटी जिंदल खबर-* घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु सभी वर्ग के लिए 23 हजार रुपए तक दिया जाएगा अनुदान
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ की बंटी जिंदल खबर-* घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु सभी वर्ग के लिए 23 हजार रुपए तक दिया जाएगा अनुदान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम के तहत हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

    घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु सभी वर्ग के लिए 23 हजार रुपए तक दिया जाएगा अनुदान

    जिले में बायोगैस संयंत्र का निर्माण हेतु लक्ष्य निर्धारित

    जशपुरनगर 11 अगस्त 2023/क्रेड़ा विभाग के द्वारा राष्ट्रीय जैव ऊर्जा कार्यक्रम के तहत् जिले के लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। जिस हेतु जिले में 80 नग बायोगैस संयंत्र का निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    क्रेड़ा विभाग के सहायक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि बायोगैस संयंत्र एक ऐसा ईंधन का साधन है जिसे कोई भी ग्रामवासी जिसके पास समुचित मात्रा में जानवरों (4-6 मवेशी) का गोबर उपलब्ध हो, इस योजना का लाभ उठा सकता है। बायोगैस संयंत्र से भोजन पकाने हेतु गैस तो मिलती ही है, साथ ही उच्च गुणवत्ता की खाद् भी प्राप्त होती है। बायोगैस संयंत्र से निकलने वाली गैस से लैम्प जलाकर प्रकाश की व्यवस्था भी की जा सकती है, इसके उपयोग से जलाऊ लकडी, एल.पी.जी., केरोसिन आदि की बचत की जा सकती है।

    साथ ही वनों की कटाई में भी कमी होगी एवं पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। 02 घन मीटर क्षमता के घरेलू बायोगैस संयंत्र का निर्माण करवाकर हितग्राही बिना किसी व्यय के अपने घर के ही जानवरों से प्राप्त गोबर से 02 एल. पी. जी. के बराबर प्रतिमाह गैस प्राप्त कर सकता है। प्रति घन मी. के लिए 25 किलो ग्राम गोबर की आवश्यकता होती है तथा 02 घन मीटर हेतु 50 किलो एवं 03 घन मीटर हेतु 75 किलो ग्राम गोबर की आवश्यकता होती है। संयंत्र से प्राप्त खाद को हितग्राही बेचकर भी अपनी आमदनी बढ़ा सकता है। वर्तमान में घरेलू बायोगैस संयंत्र निर्माण हेतु केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा सभी वर्ग हेतु 23350 रूपए (02 से 04 घन मीटर) संयंत्र हेतु अनुदान भी दिया जा रहा है।
    वित्तीय वर्ष 2023-24 में जशपुर जिले में 80 नग बायोगैस संयंत्र का निर्माण हेतु लक्ष्य निर्धारित है। बायोगैस संयंत्र स्थापना उपरांत हितग्राहियों को जलाने हेतु गैस प्राप्त होती है बायोगैस संयंत्र निर्माण कर हितग्राही को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होती है, जैसे कि लकड़ी की बचत कर प्रत्येक परिवार एक वर्ष में लगभग 24000 रू. की बचत तथा संयंत्र निर्माण होने के पश्चात् सिलेण्डर गैस प्रति वर्ष 24000 रू की बचत हो जाती है। इस प्रकार बायोगैस प्लांट निर्माण पश्चात् मुफ्त में जलाने हेतु गैस एवं उच्च गुणवत्ता युक्त खाद भी प्राप्त होता है जिसका उपयोग फसल एवं साग सब्जियों के पैदावार भी किया जा सकता है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* छत्तीसगढ़ तहलका -* पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के संकल्प यात्रा को लेकर कसा तंज।
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ की बंटी जिंदल खबर-* ब्लड बैंक केंद्र एवं अल्ट्रासाउंड मशीन व्यवस्थाओं की सराहना कर निरंतर बेहतर सेवा देने निर्देशित किया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?