Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवम युवा कांग्रेस के द्वारा शक्ति क्लब पोस्टर का किया विमोचन
    Uncategorized

    *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवम युवा कांग्रेस के द्वारा शक्ति क्लब पोस्टर का किया विमोचन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण।*

    *छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवम युवा कांग्रेस के द्वारा शक्ति क्लब पोस्टर का किया विमोचन*

    *देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध है: श्रीनिवास बी वी।*

    *जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता: कृष्णा अल्लावारू।*

    भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

    *”Shakti Super SHE”* कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर *Shakti क्लब* के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।

    इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

    भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि *”Super Shakti SHE”* कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता।

    इस कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज ने भी पोस्टर को लांच किया साथ ही आने वाले समय के लिए युवा कांग्रेस के महिला सशक्तिकरण के अभियान को शुभकामनाएं दी।।

    प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा ने कहा यह जो कार्यक्रम है महिला को सशक्तिकरण देने के लिए बेंगलुरु में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में निर्णय लिया गया है यह कार्यक्रम आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आज से प्रारंभ किया गया है सुपर शक्ति शी इस अभियान के माध्यम से पूरे देश में महिलाओं को जोड़ा जाएगा जो अपने समाज या अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करती है उन सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ा जाएगा साथ ही कल 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा में युवा कांग्रेस महिलाओं के साथ ध्वजारोहण करेंगी और आने वाले समय में इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी महिलाएं सक्रिय रूप से काम करेगी उन्हें इंदिरा फेलोशिप के नाम से यूथ कांग्रेस आर्थिक रूप से मदद करने का कार्य करेगी।।

    इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, प्रदेश समन्वयक शक्ति क्लब आशिका कुजूर, प्रदेश महामंत्री अनिमेष सिंह, प्रदेश महासचिव कोमल अग्रवाल, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, आशीष द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह आदि।।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* आजादी का अमृत महोत्सव @2047 मेरे सपनों का भारत के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article *जशपुर विशेष ब्यूरो चीफ बंटी जिंदल की बड़ी खबर-* कलेक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से किसान से की चर्चा,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?