*चाय खेती से श्री राकेश एक्का ने कमाया दो लाख रुपए*
*कलेक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से किसान से की चर्चा,*
*अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए किया प्रेरित*
*18 किसान और 10 महिला स्वास्थ्य समूह के महिलाएं कर रही है कार्य*
*किसान 20 एकड़ में कर रहे हैं चाय की खेती*
जशपुरनगर 14 अगस्त 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से जशपुर विकासखंड ग्राम सारुडीह में चाय की खेती कर रहे किसान राकेश एक्का से चर्चा किया तथा चाय खेती एवं आमदनी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने चाय की खेती में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने प्रेरित किया। जिससे किसानों को रोजगार प्राप्त होगा।
किसान राकेश एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वह सारुडीह में लगाए गए चाय चाय बगान में समूह के साथ काम करता था। इसके पश्चात् वह चाय की खेती के संबंध में जानकारी लेकर अपने निजी भूमि पर 1.79 एकड़ में चाय का पौधा लगाया। बाद में 18 किसानों के साथ मिलकर किसानों की निजी भूमि पर 20 एकड़ में चाय की खेती कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि 18 किसानों को चाय खेती के लिए जोड़ा है और 10 महिला स्वास्थ्य समूह की महिलाएं कार्य कर रही है। जिससे पिछले वर्ष उन्होंने दो लाख रुपए कमाया। विगत 3 वर्षों से वह अपने खुद निजी भूमि में चाय का खेती कर रहे हैं।

श्री राकेश एक्का ने बताया कि चाय की खेती की जानकारी के लिए फॉरेस्ट विभाग द्वारा सिलीगुड़ी के लिए 6 लोगों को भेजा गया था। जिसमें राकेश स्वयं गया था। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा चाय का पौधा दिया गया था एवं सामग्री रखने के लिए उद्यान विभाग ने सहयोग किया था। जिला प्रशासन के सहयोग में बाला छापर में प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि चाय की खेती के लिए उन्हें तकनीकी सलाह समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिया जाता है। श्री राकेश एक्का ने चाय की खेती के साथ पपीता और केला लगाना प्रारंभ किया है और भविष्य में बड़े स्तर पर लगाने की कार्ययोजना है।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन


अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
