*कलेक्टर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्याएं*
जशपुरनगर 14 अगस्त 2023/कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल आज कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज मजदूरी भुगतान, पट्टा प्रदाय, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, विल चेयर मरम्मत, राशन कार्ड, बंटवारा, सीमांकन, भूमि-विवाद, नामांतरण, नक्शा दुरुस्ती करण, वृद्धा पेंशन सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राजस्व संबंधी प्रकरणों का गंभीरता से लेने एवं समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन


अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
