Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज कार्यक्रम में हुए शामिल
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज कार्यक्रम में हुए शामिल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राज्य में आज 20 अगस्त से 13 और नए अुनविभाग व 18 नई तहसीलें*

    *मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया वर्चुअल शुभारंभ, संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज कार्यक्रम में हुए शामिल*

    *जिला जशपुर अंतर्गत अब होंगे 5 अनुविभाग व 10 तहसीलें*

    *अनुविभाग फरसाबहार एवं तहसील के रूप में बागबहार का किया गया है गठन, कामकाज शुरू*

    जशपुर, 20 अगस्त 2023/ आज 20 अगस्त से राज्य में 13 अनुविभाग और 18 तहसीलें अस्तित्व में आ जाएंगी और यहां विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। नवगठित अनुविभागों एवं तहसीलों का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुंद में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतगर्त जशपुर जिले सहित प्रदेश भर के किसानों, पशुपालकों की राशि का अंतरण किया गया। इन नवीन तहसीलों एवं अनुविभाग के प्रारंभ होने से राज्य में अब 122 राजस्व अनुविभाग एवं 250 तहसीलें हो जाएंगी। वहीं बात करें जशपुर जिले की तो यहां अब 5 अनुविभाग व 10 तहसीलें हो जाएंगी।

    अनुविभाग के रूप में फरसाबहार एवं तहसील के रूप में बागबहार का गठन किया गया है। प्रदेश स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इन अनुविभाग एवं तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ किया। वहीं यहां कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिले से संसदीय सचिव एवं विधायक श्री यू.डी. मिंज शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, फरसाबहार एसडीएम सबाब खान और श्री मनोज सागर, जनप्रतिनिधि श्रीमती उर्मिला भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान संसदीय सचिव श्री यू. डी. मिंज ने कहा कि आज का बड़े सौभाग्य का दिन हैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ऐसे ही हमारे जशपुर जिले में भी अनेकों विकास कार्य किए जा रहें हैं। इसी क्रम में आज जिले के

    फरसाबहार को अनुविभाग एवं तहसील के रूप में बागबहार का गठन कर जिले वासियों को सौगात दी गई है। यह शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाने की बेहतर पहल है।

     

    उन्होंने कहा कि नवीन अनुविभाग एवं तहसील की स्थापना से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बीते पौने पांच सालों में शासन-प्रशासन को आम जनता के करीब लाने और प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और कसावट लाने के उद्देश्य से राज्य में नए जिले, अनुविभागों एवं तहसीलों को बनाए जाने की घोषणा की जाती रही है। वर्ष 2018 में राज्य में जिलों की संख्या 27 थी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों का गठन होने के बाद राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा अभी हाल ही में राज्य में 13 नवीन अनुविभाग एवं 18 नवीन तहसीलों के गठन की घोषणा की गई थी, जिनका विधिवत शुभारंभ आज 20 अगस्त को किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशिका ने करवाया संगोष्ठी और फुटबॉल मैच का आयोजन
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* अविहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने कहा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?