*जशपुर तहसीलदार ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण*
*अविहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने कहा*
जशपुर,20 अगस्त,2023/विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 19 और 20 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जशपुर तहसीलदार श्री सुशील सेन ने मतदान केंद्र पिलखी 311 , जुर्तेला 316 का निरीक्षण किया।उन्होंने उपस्थित बीएलओ से मतदान केंद्र में प्राप्त कुल आवेदन के संबंध में जानकारी ली। मतदान केंद्र के मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया ।मतदान से सम्बंधित आवश्यक निर्देश के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को इस कार्य को विशेष सावधानी एवं त्रुटिरहित ढंग से समय पर पूर्ण करने कहा। उन्होंने पिलखी में अविहीत अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने कहा।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
