Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विजेता खिलाड़ियो एवं अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ खेल प्रशिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विजेता खिलाड़ियो एवं अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ खेल प्रशिक्षकों को भी किया गया सम्मानित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *खेल दिवस के अवसर पर हॉकी खेल का हुआ आयोजन*

    *विजेता खिलाड़ियो एवं अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ खेल प्रशिक्षकों को भी किया गया सम्मानित*

    *जशपुरनगर 29 अगस्त 2023/*जशपुर जिले में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में बालक वर्ग एवं महिला वर्ग के मध्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संबीत मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी खिलाड़ियों को खेल दिवस की शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में खेल का बहुत अधिक महत्व है। सभी को अपने जीवन काल में किसी न किसी एक खेल में जुड़े रहना चाहिए। खेल हमें अनुशासन के साथ ही हमे एक दूसरे की सहायता करना सिखता है।
    खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बालक क्रीडा परिसर जूनियर विजेता एंव बालक क्रीडा परिसर सीनियर जशपुर उप विजेता रहे। इसी कड़ी में बालिका वर्ग में महारानी लक्ष्मी बाई जशपुर विजेता एवं रानी दुर्गावती जशपुर उपविजेता रही।

     


    खेल दिवस के अवसर पर वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवान्वित करने हेतु एस्तिमा केरकेट्टा, अभिषा बाई, कुमारी सिमरन बघेल, मनोज राम, युवराज कुमार, ईशिका लकड़ा, करण राम, अर्जुन राम,अजय राम, रूद्र प्रताप सिंह एवं प्रशिक्षक सुश्री शांति एक्का, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्रीमती रीना इम्मा कुलेट मिंज, श्री प्रदीप चौरसिया, श्री नंदलाल यादव, सुश्री प्रांशु प्रिया धानसोन को अपने खेल में उत्कृष्ठ कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह, बीएमओ श्री एम.जेडयू सिद्दीकी, डीएसओ श्री प्रेमलाल सिदार सहित खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पहाड़ी कोरवा जनजाति की संस्कृति और परंपरा से हुए अवगत, ली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारियां
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जिले में विभिन्न खेल में विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?