Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पहाड़ी कोरवा जनजाति की संस्कृति और परंपरा से हुए अवगत, ली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारियां
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पहाड़ी कोरवा जनजाति की संस्कृति और परंपरा से हुए अवगत, ली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारियां

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की टीम ने गांव में जाकर सरकारी योजनाओं को जाना*

    *विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन*

    *पहाड़ी कोरवा जनजाति की संस्कृति और परंपरा से हुए अवगत, ली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारियां*

    *जिले के उत्कृष्ट सफलताओं के पीछे के परिश्रम एवं चुनौतियों से हो रहे हैं प्रभावित*

    *जशपुर 29 अगस्त 2023/* राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी से यूपीएससी से चयनित 14 प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों का दल जशपुर जिले के 7 दिवसीय प्रवास पर है। प्रशिक्षु अधिकारियों का दो समूह बना हुआ है जिसमें एक समूह बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ और दूसरा समूह सन्ना के ग्राम छिछली अ में फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के तहत कार्य कर रहे हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने आज ग्राम छिछली अ में जाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को जाना। इस दौरान प्रशिक्षु दल ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन तक पहुंचने वाली सरकारी सुविधाओं की प्रक्रिया भी समझी। साथ ही गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी में जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने वहां बच्चों के साथ ही मध्याहन भोजन किया।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छिछली अ में पहुंच कर उपलब्ध संसाधनों से मिल रही सुविधाओं की स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। साथ ही वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों से चर्चा की। प्रशिक्षु अधिकारियों की टीम ने गांव से जुड़े स्वास्थ्य, पंचायत,कृषि, बाल विकास परियोजना सहित अन्य योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों से गांव में उनके विभाग की ओर से किए गए कार्यों, चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इन प्रशिक्षुओं ने गांव के अलग-अलग हिस्सों में जाकर ग्रामीण जीवन का बारीकि से अध्ययन किया।

     


    पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों से, ग्रामीणों से गांव की आबादी, गांव के इतिहास, गांव में रहने वाले लोगों की आजीविका, फसल, स्थानीय समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की। इस तरह बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में भी दूसरा दल द्वारा गांव से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक परंपरा, संस्कृति रीति रिवाज की बारीकी से अध्ययन किया जा रहा हैं । भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पिछले दो दिनों में आईएएस प्रशिक्षुओं की टीम ने जिले के कुछ बेहतरीन कार्यों को देखा ,समझा एवं उसका अध्ययन किया। जिले के उत्कृष्ट सफलताओं के पीछे के परिश्रम एवं चुनौतियों को जान कर न केवल वे प्रभावित नजर आएं बल्कि इन सभी चुनौतियों से सीख हासिल कर रहे हैं।
    गौरतलब है कि फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के तहत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी मसूरी से प्रशासनिक अकादमी मसूरी से आए 14 सदस्यीय प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों का दल जशपुर जिले का 7 दिवसीय प्रवास पर है। और जिले में ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर अध्ययन कर रहे हैं । प्रशिक्षु अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गतिविधियों सहित शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर करें हैं । प्रशिक्षु अधिकारी आगामी 02 सितम्बर तक ग्रामों का भ्रमण करेंगे। 7-7 अफसरों की दो टीम बनाई गई है जो ग्राम छिछली-अ सन्ना, एवं पंडरापाठ, बगीचा में जाकर विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के संबंध में अध्ययन भ्रमण कर रहें हैं । साथ ही जिले के भौगोलिक स्थिति, सामाजिक परंपरा, संस्कृति रीति रिवाज, पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक स्थल, बगीचा क्षेत्र के नाशपाती, चाय बागान , सेव, मिर्च की खेती सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर अध्ययन करेंगे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* थाना कुनकुरी ने अवैध शराब के 02 अलग-अलग प्रकरण में कुल 87 लीटर महुआ शराब कीमती लगभग 10,400 रू. जप्त
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* विजेता खिलाड़ियो एवं अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ खेल प्रशिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………
    • पत्थलगांव: प्रधानसेवक के रूप में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपा शहर मंडल ने श्री सत्यनारायण मंदिर में किया विशेष अनुष्ठान; राष्ट्रीय विकास की हुई चर्चा………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?