*फरसाबहार एसडीएम शबाब खान ने परिवार संग पहुंचे तपकरा कन्या छात्रावास*
*बच्चों के संग किया भोजन, बच्चों से किया चर्चा कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त करने किया प्रेरित*
जशपुर,10सितंबर,2023/ फरसाबहार एसडीएम श्री शबाब खान ने तपकरा के कन्या छात्रावास में अपने परिवार के साथ छात्रावास बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना और परिवार के साथ तथा महिला बाल विकास के सुपर वाइजर इग्नेशिया खेस्स के साथ भोजन किया। बच्चों ने अपने बीच एसडीएम को पाकर बेहद खुश हुए। एसडीएम श्री शबाब खान ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई कर लक्ष्य को प्राप्त करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बेहतर पढ़ाई करने कहा।

एसडीएम ने कन्या छात्रावास परिसर में लगाए गए बाड़ी का भी निरीक्षण किया जहां पर बरबटी, भिंडी, खट्टा भाजी सहित अन्य साग भाजी लगाया गया था जिसे देखकर वह बहुत खुश हुए। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले बच्चों के साथ आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, बिजली ,पानी की जानकारी ली एवं छात्रावास अधीक्षक को निर्धारित मेन्यू आधार पर भोजन प्रदाय करने निर्देशित किया। छात्रावास साफ सफाई पाए गए उन्होंने निरंतर सफाई व्यवस्था बेहतर रखने कहा। उन्होंने बच्चों को कठिन परिश्रम कर अच्छे अंक प्राप्त कर लक्ष्य प्राप्त करने प्रेरित किया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
