Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, November 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* रेशम विभाग से जुड़कर आर्थिक स्थिति हुई मजबुत, खेती किसानी के साथ कर रहे अतिरिक्त आय अर्जित
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* रेशम विभाग से जुड़कर आर्थिक स्थिति हुई मजबुत, खेती किसानी के साथ कर रहे अतिरिक्त आय अर्जित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का प्रमुख साधन*

    *रेशम विभाग से जुड़कर आर्थिक स्थिति हुई मजबुत, खेती किसानी के साथ कर रहे अतिरिक्त आय अर्जित*

    *बच्चों को अच्छे स्कूलों में दिला रहे शिक्षा, परिवार के साथ कर रहे हैं खुशहाल जीवन यापन* 

    जशपुरनगर,10 सितंबर,2023/जिला मुख्यालय से लगभग 55-60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसे ग्राम बन्दरचुवा में शासकीय कोसा बीज केन्द्र स्थापित किया गया है यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, इसी केन्द्र के अन्तर्गत विकास खण्ड-बगीचा के ग्राम भितघरा में लगभग 20 हेक्टयर में साजा ,अर्जूना पौधरोपण किया गया है। यह क्षेत्र अति पिछडा होने के कारण विभाग द्वारा आदिवासियों के उत्थान एंव रोजगार मूलक कार्य हेतु रेशम उत्पादन का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

    ग्राम भितघरा के निवासी श्री बरनाबस तिग्गा पिता अलबिस तिग्गा जो कि इनके के द्वारा कोसा पालन कार्य किया जाता है इनका पांच सदस्यों का ग्रुप है इनके द्वारा जानकारी मिला कि वर्तमान में कोसा उत्पादन कार्य में सतुष्ट है एवं बताया कि गरीब परिस्थिति व पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपना सपना पुरा नही कर पाते थे छोटी-मोटी जरूरतों पर दुसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था। कृषि भूमि भी कम होने के कारण अनाज का भी उत्पादन ज्यादा नहीं हो पाता था परन्तु रेशम विभाग से जुड़कर हमारी आर्थिक स्थिति मजबुत हो गई है खेती किसानी के अलावा अतिरिक्त आय अर्जित कर पाते हैं। हमारी वार्षिक आय प्रत्येक व्यक्ति का लगभग राशि 90 हजार से1 लाख तक हो जाती है जिससे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रहे तथा किसी प्रकार का जरूरतों को पुरा कर पाता हूँ । परिवार के साथ खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं।

    श्री बरनाबस तिग्गा ने बताया कि हमारा ग्रुप को सीएसबी (सेन्ट्रल सिल्क बोर्ड) अम्बिकापुर जिला – सरगुजा से प्राप्त होता है तथा कोसा उत्पादन होने के बाद उन्ही के द्वारा कोसाफल क्रय किया जाता है एंव प्रथम फसल में सी ग्रेड का कोसा उत्पादन होता है तथा द्वितीय फसल में बी ग्रेड का कोसाफल उत्पादन होता है इस कोसाफल को बीज कोसाफल के रूप में लिया जाता है । वित्तीय वर्ष-2023-24 में भी 05 लोगों का समूह बनाकर टसर कीट पालन कार्य किया गया है जिसका उत्पादन आना चालू हो गया है जिसमें अच्छा आमदनी अर्जित होने की सम्भावना है ।

    सहायक संचालक रेशम श्री श्याम कुमार ने बताया कि जिले के जितने भी कोसा कृमिपालक को अच्छी आमदनी हो इस लिए अन्य राज्यों से अण्डे मंगाकर वितरण किया गया है। वर्तमान में सहायक संचालक रेशम जशपुर के पहल से जिले सभी कृमिपालकों को अच्छी उन्नत कोसा बीज अन्य राज्यों से मंगाकर लगभग 1 लाख डीएफएल्स वितरण कराया गया है, अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 60-70 लाख कोसा उत्पादन होने की सम्भावना है। इससे कृमिपालको का रूझान और भी बढ़ती नजर आ रही है । श्री श्याम कुमार सहायक संचालक रेशम कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों द्वारा रोजगार पाने के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पुरी तरह से बंद करने का प्रयास किया जा रहा है तथा सहायक संचालक रेशम जशपुर के द्वारा कृमिपालक किसान से समय-समय पर मुलाकात कर उनको समझाईश देना एंव कृमिपालन में होने वाली परेशानी का जायजा लेना इत्यादि स्वंय उपस्थित होकर किया जाता है इस प्रकार से कृमिपालकों से सम्पर्क हमेशा बनाकर उनकी परेशानियों का समाधान करते है लोगों तक रोजगार उपलब्ध कराना रेशम विभाग का मूल उददेश्य है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* भाजपा के पितृपुरुष बालकृष्ण शर्मा के नाम होगा हनुमान टेकरी में बना स्मृति चन्दन वाटिका, संसदीय सचिव यू.डी. ने किया शुभारम्भ
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बच्चों के संग किया भोजन, बच्चों से किया चर्चा कठिन परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त करने किया प्रेरित
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence

    November 9, 2026

    Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster

    November 9, 2026

    Komplexní manuál prostředím online hernami

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • VeryWell Casino: Your Destination for Premium Online Gaming Excellence
    • Smasha Casino – Din Udtømmende Guide til Gaming og Gevinster
    • Komplexní manuál prostředím online hernami
    • NV Casino – Din Fuldstændige Guide til Spillemuligheder, Bonusprogrammer og Betalingsmetoder
    • Mad Casino – Din Totala Manual till Spelupplevelsen

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?