Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* आयुष चिकित्सा पद्धति से विगत् सप्ताह 2942 रोगियों का किया गया है निःशुल्क उपचार
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* आयुष चिकित्सा पद्धति से विगत् सप्ताह 2942 रोगियों का किया गया है निःशुल्क उपचार

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    *आयुर्वेद पद्धति से किया अष्मरी रोग का ईलाज*
    *10 दिवस की चिकित्सा से रोगी को उदर शूल एवं मूत्र दाह में राहत महसूस हुआ*
    *आयुष चिकित्सा पद्धति से विगत् सप्ताह 2942 रोगियों का किया गया है निःशुल्क उपचार*
    जशपुरनगर 23सितम्बर 2023/जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है।
            आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में कुल 2942 रोगियों को औषधि वितरण कर निःशुल्क उपचार किया गया साथ ही पंचकर्म क्रिया नाड़ी स्वेद, सर्वांग स्वेद, नस्य एवं शिरो धारा के द्वारा 44 रोगियों की चिकित्सा की गई। विभाग द्वारा मुख्य रूप से जीर्ण वात व्याधि, ज्वर, संधिवात, त्वक विकार, पाददाह, गृध्रासी, जीर्ण श्वास रोग, दौर्बल्यता, जीर्ण काश रोग एवं उदर रोग की सफलता पूर्वक चिकित्सा की गई। साथ ही हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक के माध्यम से 153 रोगियों की चिकित्सा की गई।
               उल्लेखनीय है कि जिले में कुल 03 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संचालित है। जहां संस्थाओं में 110 हितग्राहियों को योगाभ्यास कराया गया है। साथ ही 122 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण कराया गया। इसके साथ ही सूचना, शिक्षा एवं संचार के माध्यम से पाम्पलेट द्वारा भी लोगों को अधिक संख्या में आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार हेतु सफलता पूर्वक जागरूक किया जा रहा है।
    शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटईकेला के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुजूर के द्वारा अष्मरी (गुर्दे के पथरी) का सफलता पूर्वक ईलाज किया गया। कुछ समय पूर्व 54 वर्षीय युवक द्वारा तेज उदर सूल एवं मूत्र दाह के साथ वमन की समस्या की ईलाज के लिए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुजूर से मुलाकात की थी।
           गुर्दे के पथरी से ग्रसित युवक द्वारा पहले कई जगह से ईलाज कराया और ज्यादा फायदा नहीं हो पाया। इसके पश्चात् उन्होने आयुर्वेद की औषधि लेने का निर्णय किया। जिस हेतु उन्होेेने शासकीय आयुर्वेद औषधालय बटईकेला में पदस्थ डॉ. सुबोध कुजूर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क किया। डॉ. सुबोध कुजूर के द्वारा उनसे जानकारी लेकर अष्मरी रोग से ग्रसित बताया और आयुर्वेद पद्धति से ईलाज प्रारम्भ किया। लगभग 10 दिवस की चिकित्सा के पश्चात् रोगी को उदर शूल एवं मूत्र दाह में राहत महसूस हुआ और रोगी को योगासन कपाल भारती तथा व्याधि संबंधित पथ्य आहार विहार की जानकारी दी गई। आज वर्तमान की स्थिति में रोगी को अष्मरी से संबंधित आहार और विहार का सेवन कर रहे है। साथ ही नियमित रूप से योगा और व्यायाम करते हैं एवं स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बैठक में 300 से अधिक प्राचार्यों, संकुल समन्वयक तथा  सभी बीइओ हुए शामिल
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* नव प्रवेशित विद्यार्थियों के सपनों का नया कल हो गया है प्रारंभ – यूडी मिंज
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?