Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बैठक में 300 से अधिक प्राचार्यों, संकुल समन्वयक तथा  सभी बीइओ हुए शामिल
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बैठक में 300 से अधिक प्राचार्यों, संकुल समन्वयक तथा  सभी बीइओ हुए शामिल

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *शिक्षा विभाग के प्राचार्य, बीईओ तथा संकुल समन्वयक करेंगे मतदाताओं को जागरूक*

     *बैठक में 300 से अधिक प्राचार्यों, संकुल समन्वयक तथा  सभी बीइओ हुए शामिल* 

    जशपुर। मतदाता जागरूकता अभियान जश- प्रण के अंतर्गत जिले के सभी स्कूलों के माध्यम से पालकों , नए मतदाताओं तथा अन्य सभी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिले के स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी संबित मिश्रा  द्वारा  जिले के समस्त प्राचार्यों, संकुल समन्वयको , विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा की आने वाले विधान सभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले के एक एक मतदाताओं तक हमे पहुंचना है

    ,उन्हे मतदान करने के लिए प्रेरित करना है और शपथ दिलाना है। उन्होंने  कहा कि आप सभी से अपेक्षा है कि अपने अपने संस्था में   आयोजित होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में  अधिक से अधिक नए मतदाताओं और पालकों को  मतदान करने के लिए  न सिर्फ शपथ दिलाएं बल्कि उनके माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाएं और लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक करें।  प्रतिदिन कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करें और विवरण सहित फोटो शेयर करें। कैंपस के बाहर रैली, नुक्कड़ नाटक , प्रभात फेरी, मतदाता जागरूकता पर गोष्टी, कवि सम्मेलन, रंगोली, मानव श्रृंखला निर्माण, स्लोगन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर नए मतदाताओं के साथ साथ आस पास के अन्य सभी मतदाताओं को भी जागरूक करें। बैठक में उपस्थित  विधान सभा के स्वीप नोडल अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि  वे अपने अपने विधान सभा क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज के अतिरिक्त गांव,कस्बा,शहर,टोला,मुहल्ला जहां कही भी कोइ शासकीय ,सामाजिक , खेल,सांस्कृतिक अथवा साहित्यिक आयोजन हो रहा हो ,वहां स्वीप की टीम उपस्थित होकर सभी को मतदान करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र के महापर्व में सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करें और मतदान करने के लिए  शपथ अवश्य दिलाएं । शपथ दिलाते समय वहां उपस्थित मतदाताओं की भाषा तथा स्थानीय बोली का ध्यान रखते हुए उन्ही की भाषा और बोली में तैयार शपथ पत्र का उपयोग करें । उल्लेखनीय है कि  जशपुर जिले में छः भाषा,बोली  हिंदी, सादरी, कुदुख, कोरकुू, उड़िया और छतीसगढ़ी में शपथ पत्र तैयार किया गया है जिसका उपयोग अलग अलग क्षेत्र के मतदाताओं को उनकी ही भाषा बोली में शपथ दिलाई जाती है।

      बैठक के अंत में सभी को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्राचार्य विद्यालय को अपना समझकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है – संबित मिश्रा
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* आयुष चिकित्सा पद्धति से विगत् सप्ताह 2942 रोगियों का किया गया है निःशुल्क उपचार
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?