Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्राचार्य विद्यालय को अपना समझकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है – संबित मिश्रा
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्राचार्य विद्यालय को अपना समझकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है – संबित मिश्रा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 23, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *अंकिरा, तुमला एवं तमता के प्राचार्यों एवं बिपतपुर के सीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी*

    *प्राचार्य विद्यालय को अपना समझकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है – संबित मिश्रा*

    जशपुर नगर ।
    सभी विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक अपने विद्यालय को अपना समझकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करे तो गुणवत्ता के साथ बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है ।
    उक्त विचार ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा ने यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में शासकीय हाई, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों , विकासखंड शिक्षा अधिकारी , ए बी ई ओ एवं सी ए सी को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति की समस्या का कारण जानते हुए उनकी समस्या का निदान करे । उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे कि यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत दिये गये सभी निर्देशों का पालन उनके विद्यालय में किया जा रहा है । हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए बनाये गये एफ एम भी इस उद्देश्य को लेकर कार्य करें कि उनके संकुल का विद्यालय सर्वश्रेष्ठ हो। सभी एफ एम स्कूल के अवलोकन में किसी कक्षा में एक कालखण्ड में पूरे समय तक बैठे और आँकलन करते हुए यह देखे कि बच्चे शिक्षक द्वारा पढ़ाए गये विषय वस्तु को समझ रहे है या नहीं और इस बात को अवलोकन टीप में अवश्य लिखे । एफएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एफएम सप्ताह में कम से कम एक बार अपने निर्धारित विद्यालय जाकर यशस्वी जशपुर कार्यक्रम की सभी गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन करें और सही सही जानकारी अपनी मॉनिटरिंग गूगल लिंक के माध्यम से सबमिट करें।श्री मिश्रा ने प्राचार्यों की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालय के प्राचार्य अपने आप को एक रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करे ताकि स्कूल के स्टाफ एवं बच्चे भी उनका अनुसरण कर सकें। प्राचार्यों को बच्चों के साप्ताहिक, मासिक परीक्षा में ख़राब प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करना करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्यों की ज़िम्मेदारी है कि उनके विद्यालय में निर्देशानुसार साप्ताहिक एवं मासिक मूल्यांकन संपादित हो एवं परिणाम की सही सही जानकारी पोर्टल में अपलोड की जाये । साथ ही मूल्यांकन के कम परिणाम एवं अच्छे परिणाम के कारणों की जानकारी रखी जाये । श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्राचार्य जो अपने कर्तव्य एवं ज़िम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही बरत रहे है उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अंकिरा, तुमला एवं तमता के प्राचार्यों एवं बिपतपुर के सीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिया । बैठक में उपस्थित सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन्हें अपने अपने विकास खंड के सभी हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों की माह में कम से कम एक बार भ्रमण करना है और गुणवत्ता का आंकलन करते हुए जिला कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करना है।


    इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम तय करती है । प्रत्येक विद्यालय में अनियमित उपस्थिति वाले बच्चों की सूची बनाई जाये और उपलब्ध शिक्षकों को ऐसे बच्चों की ज़िम्मेदारी दी जाये ताकि शिक्षक बच्चों के घर जाये और पालकों से संपर्क कर बच्चों के स्कूल न आने के कारणों की जानकारी प्राप्त कर अपने प्राचार्य को रिपोर्ट दे । प्रत्येक हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य अंतिम कालखंड में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी के अनिवार्य रूप से कराएं।
    इस बैठक में सहायक संचालक किशोर केरकेट्टा , ज़िले के सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य , विकासखंड शिक्षा अधिकारी , ए बी ई ओ, सीएसी सहित यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा , अवनीश पांडेय उपस्थित थे

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न, 80 स्काउट गाइड ने लिया भाग
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* बैठक में 300 से अधिक प्राचार्यों, संकुल समन्वयक तथा  सभी बीइओ हुए शामिल
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?