Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न, 80 स्काउट गाइड ने लिया भाग
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न, 80 स्काउट गाइड ने लिया भाग

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *स्काउट एवं गाइड तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न, 80 स्काउट गाइड ने लिया भाग*

    जशपुर :-

    भारत स्काउट एवं गाइड जिला जशपुर में तृतीय सोपान शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें आठो विकासखंड से 80 स्काउट गाइड ने भाग लिया शिविर का आयोजन शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में आयोजित किया गया जिला मुख्य आयुक्त हरिप्रसाद साय, जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नरेंद्र कुमार सिन्हा एवं जिला आयुक्त गाइड श्रीमती खालखो के मार्गदर्शन में शिविर का शुभारंभ किया गया ध्वज शिष्टाचार कार्यक्रम में जिला सचिव गाइड कल्पना टोप्पो ने उद्धबोधन में कहा कि स्काउट गाइड सेवा कार्य एवं अनुशासित जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुवे स्काउट गाइड को प़ेरित किय गया.संयुक्त सचिव स्काउट सरीन राज के द्वारा उद्धबोधन में सेवा और अनुशासन को जरूरी बताते हुए कहा कि जिले के समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित किया जाना चाहिए ताकि स्काउट गाइड राज्यपाल पुरस्कार की तैयारी कर सफलता अर्जित कर पाएं. स्काउट गाइड को राज्यपाल पुरस्कार के लिए शभकामनाएं दिया गया. शिविर शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया मिशन को लेकर पश्चिम बंगाल से साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा के लिए निकले अमृत किस्को का शिविर स्थल में आगमन हुआ इनके द्वारा स्काउट गाइड को पर्यावरण की रक्षा एवं प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया तत्पश्चात शिविर संचालक गाइड अनीता तिग्गा द्वारा स्काउट गाइड को शिविर नियम ,उद्देश्य ,शिविर कला एवं सेवा कार्य का विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया. शिविर संचालक स्काउट फादर आनंद कुमार तिर्की के द्वारा स्काउटिंग का इतिहास, शिविर जीवन से बिंदुवार चर्चा किया गया,शाम की बेला में कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसमें स्काउट गाइड के द्वारा टोलीवार सांस्कृतिक कार्यक्रम कि परस्तुति दी गई.

    शिविर के द्वितीय दिवस मे हेमंत कुमार पैंकरा एवं अभिषेक नागिया के द्वारा पायनियरिंग के विभिन्न गांठे ,लेसिंग को डंडो का उपयोग करते हुए डेमो दिखाते हुवे अभ्यास कराया गया.जिला संगठन आयुक्त स्काउट टुमनू गोसाईं एवं प़ीति सुधा किस्पोट्टा के द्वारा प़ाथमिक सहायता के अंतर्गत स्टेचर बनाना एक हांथ,दो हांथ, तीन हाथ तथा चार हाथों का उपयोग करते हुवे स्ट़ेचर बनाने का अभ्यास कराया गया.मधु मक्खी का काटना,सांप का काटना,बिच्छु का काटना, नदी में डूबना इनसे बचने के उपायों से अवगत कराया गया. मधु कुमार ध़ुव द्वारा दक्षता पदक एवं साहसिक यात्रा की जानकारी दिया गया. संध्या बेला में कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना अधिकारी सिदार सर,प़ाचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोखंडी सुगंती बुनकर,एवं सी.ए.सी.बरगांव चंद्रशेखर ओझा का मार्गदर्शन स्काउट गाइड को प़ाप्त हुआ. शिविर के अंंतिम दिवस में हाइकिंग, नक्शा बनाना व पढ़ना,सिगनलिंग, खुले में भोजन बनाना, रात्रि खेल,इन सभी विषयों पर चंद्रशेखर गुप्ता, प़ियंशी कुजूर, सोनम लकड़ा,अंजना कुजुर, एवं अमरदीप के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया. ध्वज शिष्टाचार सर्वधर्म प़ार्थना,खुला सत्र के पश्चात् स्काउट गाइड को परमाण पत्र वितरण कर ध्वज अवतरण करते हुए शिविर का समापन किया गया.

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* महिला आरक्षण बिल पास होने संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने देश की महिलाओं को दी बधाई,कहा स्व. राजीव गाँधी की महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना होगी पूरी 
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* प्राचार्य विद्यालय को अपना समझकर कार्य करें तो बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सकता है – संबित मिश्रा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?