महिला आरक्षण बिल पास होने संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने देश की महिलाओं को दी बधाई,कहा स्व. राजीव गाँधी की महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना होगी पूरी
जशपुर
महिला आरक्षण पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने महिलाओं के लिए राजनीति में आरक्षण की परिकल्पना की थी,पहली बार स्व. राजीव गांधी स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने संबंधी विधेयक लाए थे, जिसे स्व. नरसिम्हा राव सरकार ने पारित किया।वर्ष 2008 में पूर्व पीएम डाॅ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित कराया था। इसके बाद बिल को जब लोकसभा में रखने का प्रयास किया, तब भाजपा सांसदों ने इसका घोर विरोध किया था। आज देशभर में स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं। यह कांग्रेस के सोंच और प्रयास का परिणाम है महिलाओं के लिए राजनीति में जिस आरक्षण की परिकल्पना स्व. राजीव गांधी ने की थी, वह इस बिल के पारित होने से पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नौ साल से इस बिल को अटका रखा था। अब बिल पास होने पर उन्होंने महिलाओं को बधाई दी। राजनीतिक मजबूरी और आगामी लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा को महिला आरक्षण बिल लाना पड़ा । बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत एवं समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर भारत को दुनिया में अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा करने में महिलाओं की बराबर की भागीदारी रही है।
उन्होंने कहा कि इस बिल के पास होने से महिलाओं को उनका अधिकार प्राप्त होगा। व बिल में जिस तरह से जनगणना और परिसीमन का पेच जोड़ा गया है, उससे भाजपा की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



