Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधानसभा निर्वाचन 2023*

    *कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक*

    *स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*

    *मतदान दलों के साथ बेहतर समन्वय कर निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराएं-कलेक्टर*

    जशपुरनगर 14 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त एवं रिजर्व सेक्टर अधिकारियों की मंत्राण सभाकक्ष में बैठक ली। जिसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को आबंटित मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे छाया, पानी, बिजली, भवन की भौतिक स्थिति, शौचालय, मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्ग इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी लिया। साथ ही प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को आबंटित मतदान केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान दलों के साथ बेहतर समन्वय कर निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न कराने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सेक्टर अधिकारियो को ईवीएम, सीयू और वीवीपैट मशीन का मतदान के दौरान उपयोग से जुड़े सावधानी के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ इन वोटिंग मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मॉप पोल की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई और निर्धारित समयावधि में मतदान की सारी प्रक्रिया पूर्ण करने सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

     


    कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान के पूर्व की जिम्मेदारी की जानकारी दी गई तथा आबंटित मतदान केन्द्रों के क्षेत्रों में ईव्हीएम मशीनों का मतदाताओं के समक्ष प्रदर्शन, जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में स्केच मैप, दूरभाष नंबरों की सूची, चुनाव से संबंधित अधिकारियों, पुलिस थानों इत्यादि की जानकारी रखने तथा मतदान तिथि के पूर्व मतदान दल का मतदान केंद्रों में पहुंचना एवं नियंत्रण कक्ष को रिपोर्ट देना, मतदान तिथि को मतदान शुरू होने से पहले मॉकपोल कराना, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण एवं रिपोर्टिंग, इव्हीएम मशीन खराब होने पर उसे बदलने तथा मतदान समाप्ति पश्चात् मतदान दलों की सकुशल वापसी इत्यादि के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर पी चौहान, रिटर्निंग आफिसर श्री प्रशांत कुशवाहा,स्वीप नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार गुप्ता, मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के संग भाजपा प्रत्याशी का गुप्त वार्तालाप
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में बैठक सह मॉक ड्रिल भी किया गया आयोजन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?