Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, July 31
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में बैठक सह मॉक ड्रिल भी किया गया आयोजन
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में बैठक सह मॉक ड्रिल भी किया गया आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधानसभा निर्वाचन 2023*

    *मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापिस लेने दिया गया प्रशिक्षण*

    *पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में बैठक सह मॉक ड्रिल भी किया गया आयोजन*

    जशपुरनगर 14 नवम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव क्षेत्र के मतदान दलों को अपने-अपने विधानसभा में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में प्रशिक्षण जिले के मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। इनमें जशपुर विधान सभा के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल जशपुर, कुनकुरी के दलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुनकुरी एवं पत्थलगांव के मतदान दलों को ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में प्रशिक्षण दिया गया है।
    प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदान दल के सदस्यों का ड्यूटी आदेश देखकर, सत्यापन करके ही उन्हें मतदान सामग्री दी जाये। मतदान सामग्री में व्हीव्हीपेट, ईवीएम, रिजर्व ईवीएम, व्हीव्हीपेट बैटरी, बस्ता आदि सामग्री सूची सहित दी जाएगी तथा मिलान करके वापस सामग्री ली जाये। मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि मतदान दलों को वितरण की जाने वाली सामग्री के विषय स्पष्ट जानकारी नाम सहित होना चाहिए।

    प्रशिक्षण में मतदान दलों को टीम भावना से निर्वाचन के कार्य का संपादन करने प्रोत्साहित किया गया साथ ही मतदान सामग्री वितरण दल में सभी सदस्यों को साथ में रहने के लिए कहा गया। सभी सदस्य अपने दायित्वों का निर्वहन धैर्य पूर्वक करने निर्देशित किया गया है।
    पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं वापसी के प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को उनके दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं प्रत्येक को उनके कर्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया। सभी को सामग्री वितरण वापसी की गंभीरता को समझाते हुए पूरी सजग्रता से कार्य करने निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण के पश्चात् पत्थलगांव रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव सामग्री वितरण में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक सह मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….

    July 30, 2026

    पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………

    July 30, 2026

    महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा का भव्य संगम: गुरु पूर्णिमा उत्सव में 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया भगवा ध्वज का पूजन……….
    • पति की हत्या, शव सूटकेस में ठूंसा… रिश्तों को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध में पत्नी को उम्रकैद………
    • महज 40 मीटर का ढलान बना लोगों के लिए मुसीबत, कदम घाट की जर्जर सड़क पर रोज टूट रहे वाहन……….
    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?