Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई,
    Uncategorized

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* जशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई,*

    *विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने हेतु प्रशासन व पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध,*
    —–00——
    जशपुरनगर:- जिले में प्रशासन व पुलिस के उपर विधानसभा चुनाव दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव 2023 जिले में भय मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस विभाग पूर्ण रूप से मुस्तैद है एवं पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

    इसी तारतम्य में जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के उद्देष्य से डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 14.11.2023 एवं 15.11.2023 को सभी थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारीगण मौजूद रहे। थाना जशपुर क्षेत्र के जशपुर शहर, रानी बगीचा, पुरना नगर, कनमोरा घुटरी तक, चौकी लोदाम के अंतरराज्यीय सीमा केराडीह, ग्राम झोलंगा, ग्राम घोराघाट तक, चौकी आरा के ग्राम डोलडांड़, टुकूटोली, बोकी, सलियाटोली, बथानटोली, केमारा, केतार, करमगढ़, चौकी मनोरा क्षेत्र के खरसोता, डड़गांव, केसरा तक, थाना आस्ता क्षेत्र के माड़ो, खम्हली, बहेरना, आमगांव, कांची, ओरडीह, भीमसीला, खोंगा, थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भींजपुर, भुसड़ीटोली, खुंटीटोली, चटकपुर, सिरिमकेला, नोनियातला, सोकोडीपा, थाना कुनकुरी के कुनकुरी, डुगडुगिया, पुरानी बस्ती, थाना तपकरा क्षेत्र के ग्राम आमडीपा, पुराईनबंध, समडमगा, लवाकेरा, उपरकछार, बढवामुड़ा, अबिरा, चौकी करडेगा क्षेत्र के ग्राम संपघरा, डुमरबहार, सिमड़ा, मकरीबंधा, केंदापानी, साजापानी, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम बंदियाखार, बिलाईटांगर, पुरानी बस्ती, बागबहार क्षेत्र के ग्राम झारपारा, गोड़ीचौक, तिलगोड़ा, रायगढ़िया चौक, थाना तुमला के ग्राम सरईटोला, भेलवांमेंडर, थाना फरसाबहार के ग्राम बनगांव, गरईबंध, पण्डरीपानी, थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया, रूपसेरा, भड़िया, फुलडीह, सरडीह, रेंगले, बेतरा, कूटमा, ओड़का, सामरबार, छिछली, सरधापाठ, सुलेसा, खैरापाठ, दातुनपानी, करमपाठ, कामारिमा, सरधापाठ, थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम चरभैयापाठ, डुमरकोना, एकम्बा, चलनी, उकई, इचोली, फूलझर, भादू, सोनमुठ, भंवर, कोपा, मैना, लरंगा, तोरा, गुल्लु, पटिया, घाघरा, रेमने, सरडीह, करडीह, ओरकेला, करदना, छतौरी एवं थाना नारायणपुर द्वारा ग्राम मटासी, चिटकवाईन, कलिया, बच्छरांव, बुटंगा, रनपुर, डोडराही, चुल्हापानी इत्यादि जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाताओं से रूबरू होकर निर्भिक और निडर होकर मतदान करने की अपील की गई है।

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार संवेदनशील मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन पूर्व से कर लिया गया है एवं आवश्यकतानुसार बल लगाया गया है। जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, बाहरी व्यक्तियों की आमद/रफ्त पर पुलिस पैनी नजर रखे हुये है। अवैध शराब, मादक पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, किसी भी स्थिति में मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने के लिये प्रशासन व पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंच सके इस बात को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों के लिये विभिन्न पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है, पेट्रोलिंग पार्टिंया आज शाम से अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों की सत्त निगरानी रखेंगी। बाहर से आने वाले केन्द्रीय बलों को रूकने के लिये अलग-अलग क्षेत्र में स्थित आवासीय परिसर नियत किया गया है। साथ ही संवेदनषील बूथों का पेट्रोलिंग/भ्रमण किया जा रहा है जिससे लोगों के मन में विश्वास की भावना जागृत हो सके।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र के चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में बैठक सह मॉक ड्रिल भी किया गया आयोजन
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* लोक आस्था छठ पर्व सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने पुलिस विभाग ने पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था की
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?