*एसडीएम पत्थलगांव ने शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई. और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यो की ली बैठक*

*अग्निवीर वायुसेना और थल सेना भर्ती में युवाओं को लाभान्वित करने व्यापक प्रचार प्रसार करें*
जशपुरनगर 24 जनवरी 2024/पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने आज शासकीय और निजी महाविद्यालय, आई टी आई और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी को अग्निवीर वायुसेना और थल सेना भर्ती नियम, प्रक्रिया से अवगत कराते हुए संबंधित प्रचार-सामग्री वितरित की।

साथ ही अधिक से अधिक पंजीयन हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने किया और संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षकों को भी पंजीयन हेतु प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



