Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* राष्ट्रीय बालिका दिवस के पर जशपुर में “नोनी जोहार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* राष्ट्रीय बालिका दिवस के पर जशपुर में “नोनी जोहार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJanuary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय बालिका दिवस के पर जशपुर में “नोनी जोहार” कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

    *कार्यक्रम में कलेक्टर एवं एसएसपी हुए शामिल*

    *जिले का गौरव बढ़ाने वाली बालिकाओं को किया सम्मानित*

    *खुद को पहचानकर अपने और समाज के लिए बेहतर कार्य करें- कलेक्टर डॉ. मित्तल*

    *मजबूत समाज का आधार है सशक्त बेटियां- एसएसपी डी. रविशंकर*

    जशपुरनगर 24 जनवरी 2024/प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जशपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हॉल में आयोजित “नोनी जोहार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर शामिल हुए।


    इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. मित्तल ने कहा कि आज सभी क्षेत्र में बालिकाएं, महिलाएं न सिर्फ अपनी पहचान बना रहीं बल्कि समाज के बेहतर निर्माण में अपनी भूमिकाएं निभा रहीं है। ऐसे में आप खुद को और अपनी क्षमताओं को पहचानिए और लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करिए, सफलता जरुर मिलेगी। साथ ही प्रतिदिन लिखने का आदत भी डालिए जिससे आप खुद का बेहतर मूल्यांकन कर सके। अपने संबोधन के दौरान कलेक्टर डॉ. मित्तल ने स्वामी विवेकानंद जी की बातों को कोट करते हुए आगे कहा कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने सभी बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की बेटियां हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही हैं। सशक्त बेटियां ही मजबूत समाज का आधार है और स्वावलंबी होना सबसे जरूरी है। जब आप सभी खुद को विचारों और भावनाओं से मजबूत बना लेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी। आपलोगों की मदद के लिए हम हमेशा साथ है। यह कहते हुए उन्होंने सभी बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

    इस दौरान जिले का गौरव बढ़ाने वाली बालिकाओं को कलेक्टर एवं एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाली बालिकाओं में जिले से अंकिता, सामिला, अंजलि कुजूर, रीना पैंकरा, एलिने लकड़ा, डोलेश्वरी, मनीषा भगत, प्रियंका चौहान, रूबी चौहान, जूही कुशवाहा और तेजल भगत सहित अन्य बालिकाएं शामिल हैं। जिन्होंने वर्ष 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2023 के दौरान खेल, शिक्षा, समाज सेवा, स्वास्थ्य, सामाजिक लामबंदी, जैसे अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य कर जिले का नाम रोशन किया हैं। ऐसे में जिले की अधिक से अधिक बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए आज बालिका दिवस मनाया गया। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी इसका उद्देश्य रहा। आज के आयोजित “नोनी जोहार” कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चन्द्रशेखर यादव, डीडब्लूसीडीओ सुश्री डिंपल कोर्राम, सुश्री सुमेधा पवार, श्री अनिल बघेल, सुश्री दीपशिखा गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* एसडीएम पत्थलगांव ने शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई. और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यो की ली बैठक
    Next Article *पवन अग्रवाल रिपोर्टर की विशेष खबर-* सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में हुआ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन , बच्चों ने दी अपनी रम्य प्रस्तुति
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?