सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव में हुआ वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन , बच्चों ने दी अपनी रम्य प्रस्तुति

विद्यालयों में हमें केवल शिक्षा ही नहीं अपितु अपनी अन्य कलाओं की प्रस्तुति करने का एक केंद्र भी प्राप्त होता है । सभी विद्यालयों में वार्षिक उत्सव का आयोजन कर बच्चों की अन्य कलाओं को निखारा जाता है , जैसे ; नृत्य , नाटक एवं गायन इत्यादि ।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया , जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया , जिसमें उन्होंने देशभक्ति एवं रामभक्ति प्रस्तुत की । सबके मन में राम मंदिर के प्रति रुचि चल रही है जिसका असर हमने शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में भी देखा , जहां बच्चों ने राम दरबार एवं सीता स्वयंवर के साथ अपनी प्रस्तुति दी । शिशु मंदिर की बहनों ने “बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ” प्रेरित करने हेतु एक भावुक नाटक प्रस्तुत किया , जिसमें सभी अभिभावकों की आंखें नम हो गई

| छोटे-छोटे भाइयों ने फौजी की वर्दी में प्रत्येक फौजी के जीवन का वृतांत प्रस्तुत कर दिया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक महोदया श्रीमती गोमती साय जी की उपस्थिति रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भैया श्री देवनारायण साहू जी ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतापुर के माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य महोदय एवं अन्य स्टाफ के साथ-साथ बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा , पत्थलगांव के समस्त नगरवासियों ने भी अतिथि के रूप में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दी ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा



