
*मदिरापान करके शिक्षक पढ़ा रहा विद्यालय में , अ•भा•वि•प पत्थलगांव द्वारा न्याय की मांग में किया गया शिक्षा कार्यालय का घेराव*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पत्थलगांव द्वारा किया गया पत्थलगांव BEO ऑफिस का घेराव । विगत दिनों की घटना है की पत्थलगांव के हिंरवापारा स्कूल में रजत तिर्की नामक शिक्षक द्वारा शराब पीकर विद्यालय में आया जाता था , जिसकी जानकारी स्कूल प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को मिली । उसके बाद भी उचित कार्यवाही नही की गई , जिसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग का घेराव कर आंदोलन कर दिया ।

अभाविप की मांग है की शिक्षक पर उचित कार्यवाही कर , ब्लॉक में जितने भी स्कूल आते है उन पर ऐसे शिक्षको पर जांच कमिटी बैठाई जाए । आंदोलन में मुख्य रूप से विभाग संयोजक गुलशन पांडेय , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल पटेल , नगर मंत्री अमन गुप्ता , आदित्य मिश्रा , आदर्श मिश्रा , मोंटी साहू , चंचल विश्वकर्मा , अमन शर्मा , प्रिंस सिन्हा , पुरुषोत्तम यादव , सोनू यादव, आशुतोष गुप्ता , अर्जुन यादव , विकाश सिन्हा , आदित्य साहू , शुभम गुप्ता , हर्ष पटेल , नरेंद्र सिंह , अनिल यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे…!!
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
