
*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई भारत माता की आरती , प्रशिक्षु टी•आई• एवं तहसीलदार की उपस्थिति रही विशेष*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फ़रवरी को भारत माता की आरती के साथ पुलवामा के वीर शहीदों को याद किया गया । इस वर्ष यह कार्यक्रम बस स्टैंड के हृदय स्थल जो स्तंभ में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल द्वारा किया गया , जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्गदर्शन हेतु माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , मुख्य वक्ता के रूप में पत्थलगांव के प्रशिक्षु टी•आई• भानुप्रताप चंद्राकर जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगांव तहसील के तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल जी उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित समस्त देशभक्तो द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया , जिससे समस्त नगर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हुआ एवं सभी के अंदर रामभक्ति के साथ साथ देशभक्ति उत्पन्न हुई ।
हनुमान चालीसा के पश्चात मुख्य वक्ता श्री भानुप्रताप चंद्राकर जी के द्वारा ऊर्जा प्रवाह कर देने वाले पुलवामा हमले के ऊपर दिए गए वक्तव्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्त देशभक्त की रगों में राष्ट्र प्रेम का जुनून दौड़ गया । भानुप्रताप चंद्राकर जी के द्वारा पत्थलगांव नगरवासियों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन सदैव पत्थलगांव की सेवा में तत्पर रहा है और हमेशा ही रहेगा । टी•आई• साहब ने पुलिस को अपना शत्रु समझने वाली शंका को भी दूर करते हुए सभी को यह समझाइश दी कि जिस दिन सभी नगरवासी नियमों का पालन स्वत: करने लग जाएंगे , उस दिन से पुलिस प्रशासन अन्य कार्यों में ध्यान देकर नगर की व्यवस्था को और भी दुरुस्त कर पाएगी । चंद्राकर जी ने ट्रैफिक व्यवस्था से भी लोगों को अवगत करा कर सुरक्षा का आश्वासन प्रदान किया ।
मुख्य वक्ता के द्वारा अपने वक्तव्य को पूर्ण करने के पश्चात आरती प्रारंभ की गई । समस्त बस स्टैंड भारत माता की जय एवं जय जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा । आरती एवं भजनों की मधुर आवाज से सभी लोग राममय होते हुए दिखे ।
आरती एवं जयकारों के पश्चात माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया , जिसके पश्चात तहसीलदार साहब श्री सुनील अग्रवाल जी द्वारा नगर वासियों के लिए कुछ शब्द कहे गए ।
संपूर्ण कार्यक्रम के पश्चात समस्त नगरवासी प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किये । सभी नगरवासियों द्वारा नम आंखों से पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन








अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
