Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई भारत माता की आरती , प्रशिक्षु टी•आई• एवं तहसीलदार की उपस्थिति रही विशेष
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई भारत माता की आरती , प्रशिक्षु टी•आई• एवं तहसीलदार की उपस्थिति रही विशेष

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित की गई भारत माता की आरती , प्रशिक्षु टी•आई• एवं तहसीलदार की उपस्थिति रही विशेष*

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 फ़रवरी को भारत माता की आरती के साथ पुलवामा के वीर शहीदों को याद किया गया । इस वर्ष यह कार्यक्रम बस स्टैंड के हृदय स्थल जो स्तंभ में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल द्वारा किया गया , जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मार्गदर्शन हेतु माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , मुख्य वक्ता के रूप में पत्थलगांव के प्रशिक्षु टी•आई• भानुप्रताप चंद्राकर जी , विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्थलगांव तहसील के तहसीलदार श्री सुनील अग्रवाल जी उपस्थित हुए ।

    कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित समस्त देशभक्तो द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया , जिससे समस्त नगर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हुआ एवं सभी के अंदर रामभक्ति के साथ साथ देशभक्ति उत्पन्न हुई ।

    हनुमान चालीसा के पश्चात मुख्य वक्ता श्री भानुप्रताप चंद्राकर जी के द्वारा ऊर्जा प्रवाह कर देने वाले पुलवामा हमले के ऊपर दिए गए वक्तव्य से कार्यक्रम में उपस्थित समस्त देशभक्त की रगों में राष्ट्र प्रेम का जुनून दौड़ गया । भानुप्रताप चंद्राकर जी के द्वारा पत्थलगांव नगरवासियों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन सदैव पत्थलगांव की सेवा में तत्पर रहा है और हमेशा ही रहेगा । टी•आई• साहब ने पुलिस को अपना शत्रु समझने वाली शंका को भी दूर करते हुए सभी को यह समझाइश दी कि जिस दिन सभी नगरवासी नियमों का पालन स्वत: करने लग जाएंगे , उस दिन से पुलिस प्रशासन अन्य कार्यों में ध्यान देकर नगर की व्यवस्था को और भी दुरुस्त कर पाएगी । चंद्राकर जी ने ट्रैफिक व्यवस्था से भी लोगों को अवगत करा कर सुरक्षा का आश्वासन प्रदान किया ।

    मुख्य वक्ता के द्वारा अपने वक्तव्य को पूर्ण करने के पश्चात आरती प्रारंभ की गई । समस्त बस स्टैंड भारत माता की जय एवं जय जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा । आरती एवं भजनों की मधुर आवाज से सभी लोग राममय होते हुए दिखे ।

    आरती एवं जयकारों के पश्चात माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया , जिसके पश्चात तहसीलदार साहब श्री सुनील अग्रवाल जी द्वारा नगर वासियों के लिए कुछ शब्द कहे गए ।

    संपूर्ण कार्यक्रम के पश्चात समस्त नगरवासी प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किये । सभी नगरवासियों द्वारा नम आंखों से पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर -* मदिरापान करके शिक्षक पढ़ा रहा विद्यालय में , अ•भा•वि•प पत्थलगांव द्वारा न्याय की मांग में किया गया शिक्षा कार्यालय का घेराव
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* आधी रात को पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा कोतवाली जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..
    • 311 किलो गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 19 दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा तस्कर, आखिर टीकमगढ़ से दबोचा गया; अंतरराज्यीय नेटवर्क पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?