Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»बगीचा नगरीय क्षेत्र में एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य प्रारंभ
    Uncategorized

    बगीचा नगरीय क्षेत्र में एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य प्रारंभ

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240418-WA0113.mp4

    *बगीचा नगरीय क्षेत्र में एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य प्रारंभ*

    *आमजनों से सतर्क रहने की गई अपील*

    जशपुरनगर 17 अप्रैल 2024/ जिला मुख्यालय सहित पत्थलगांव, कांसाबेल और कुनकुरी , बगीचा विकासखण्ड में मधुमक्खियों के अनगिनत छत्तों को लेकर आम लोगों के साथ ही खास लोगों में बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए डीएफओ की पहल पर जिला प्रशासन ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में आज बगीचा नगरीय क्षेत्र में एसडीएम, सीएमओ एव वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य बाहर से आए एक्सपर्ट टीम के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। कुछ दिन एक्सपर्ट टीम जिले में ही रहेंगे तथा मधुमक्खी छत्ता निकालने जैसे कार्य करेंगे। यदि किसी संस्थान या अन्य जगहों में छत्ते हैं और उन्हें निकालना चाहते हैं तो एसडीएम कार्यालय , वन विभाग कार्यालय तथा नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं जिससे सभी के सहयोग से एक्सपर्ट टीम के द्वारा छत्ते को निकाला जा सके। कोटवार की ड्यूटी लगाई गई है तथा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जहां-जहां मधुमक्खी के छत्ते है वहां आग एवं धुआं ना उड़ाए तथा घर के दरवाजे एवं खड़की बंद रखें एवं हमेशा सतर्क रहें।

    वनमण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जशपुर जिले में कई विभागीय दफ्तरों और सार्वजिक स्थानों में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते हैं जिन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देते हुए हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए आपसी समन्वय बना है। राजस्व, पुलिस, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों के बीच यह तय हुआ है कि जहाँ-जहाँ ऐसे छत्ते हैं वहां के कार्यालयीन प्रमुख स्थानीय अवकाश, स्थानीय परिस्थिति तथा एक्सपर्ट की राय के अनुरूप तिथि तय कर कार्रवाई करना ही सही प्रक्रिया है। जिस दिन छत्ता हटाना है उस दिन आसपास के लोगों को सूचना देकर अलर्ट कर दें। सभी को विशेषज्ञ के संपर्क नम्बर दे दिए गए हैं वहीं मधुमक्खियों के रहन-सहन,उनकी गतिविधियों के साथ उन्हें हटाने के लिए रौनी में दो लोगों की प्रशिक्षित टीम है जिसे वन विभाग की ओर से वर्धा में प्रशिक्षण दिलाया गया है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* कांग्रेस का हाथ किसके साथ? : कौशिक
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा एवं चैतीचांद की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?