
नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा एवं चैतीचांद की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं।

गोमती साय पत्थलगांव। विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने क्षेत्रवासियों को सनातन नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा एवं चैतीचांद रामनवमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख – समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
उन्होंने कहा है कि चैत्र माह के पहले दिन से सनातन नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नया संवत्सर शुरू होता है। साथ ही इस दिन से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है।
श्रीमती साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मां शीतला, दंतेश्वरी माता, माँ महामाया, बम्लेश्वरी माता, कंकाली माता, कुरदगढ़ी माता, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी तथा अन्य स्वरूपों में मां भगवती विराजमान हैं।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर छत्तीसगढ़ में लोग भक्ति-भाव और उत्साह के साथ नौ दिनों तक देवी आराधना का पर्व मनाते हैं। उन्होंने देवी भगवती से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद क्षेत्रवासियों पर बना रहे और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
पत्थलगांव में रामनवमी के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया एवं भगवान श्री रामचंद्र के भक्तों का भारी भीड़ पत्थलगांव बस स्टैंड में भगवान श्री रामचंद्र जी का आरती किया गया एवं नृत्य का कार्यक्रम रखा गया पत्थलगांव मारवाड़ी समाज एवं तहलका न्यूज़ एवं पत्थलगांव के शहर वासियों द्वारा रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
