Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मतदाता जागरूकता कार्यक्रम:- जशपुर और मनोरा में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली*

    *शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक*

    *स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित*

    जशपुरनगर 18 अप्रैल 2024/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में जशपुर ब्लॉक सहित अन्य ब्लॉक और ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर और रंगोली बनाकर मेहंदी लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना, देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, मतदाता वोट हमारा अधिकार, जैसी स्लोगन के साथ महिलाओं ने जागरूकता का सन्देश दिया।

    इसी तरह मनोरा ब्लॉक में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा शपथ लेकर ग्राम वासियों को स्वीप कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर शपथ भी दिलाई गई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, गुडी पडवा एवं चैतीचांद की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं।
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?