Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 19, 2024No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोकसभा निर्वाचन- 2024*

    *निर्वाचन कार्य के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*

    *निर्वाचन से संबंधित कार्यों का कराया गया बोध, ईवीएम, वीवीपैट का हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग एव सीलिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी*

    *जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया प्रशिक्षण*

    जशपुरनगर 18 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को आज जिला पंचायत सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी. आर. राठिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर अधिकारियों की भूमिका को विस्तार से बताया गया। मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित कार्याे का बोध कराया गया। जिले में 116सेक्टर अधिकारियों को नामित किया गया है। प्रथम चरण के प्रशिक्षण परीक्षा उपरांत कम अंक लाने वाले एवं अनुपस्थिति सेक्टर अधिकारियों का दुबारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कौशल विकास के सहायक संचालक श्री प्रकाश यादव सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।

    मास्टर ट्रेनर ने बताया कि सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एवं मतदान दल के बीच के कड़ी होते हैं। इसलिए उन्हें अपने अधीनस्थ सेक्टर के सभी केन्द्रों की मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो इसलिए सेक्टर अधिकारियों को मतदान के पूर्व, मतदान सामग्री वितरण के दिन तथा मतदान दिवस को क्या-क्या कार्य किया जाता है के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। तथा ईव्हीएम में समस्या आने पर त्वरित समाधान कैसे किया जाता है के बारे में जानकारी दी गई है। तथा ईवीएम,सीयू,बीयू वीवीपीएटी का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग एवं सीलिंग की प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी।निर्वाचन कार्य के सभी बिन्दुओं का महत्व समझते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए। सेक्टर अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर आचार संहिता समाप्त होने तक उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। संवेदनशील क्षेत्र जहां, मतदान के दौरान विवाद होने की स्थिति बनी रहती हैं, ऐसे क्षेत्रों में अधिक संवेदनशीलता और गम्भीरता से कार्य करने को कहा।

    स्थानीय स्तर पर पूर्व में घटित घटनाओं के आधार पर मतदान केन्द्रों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अधिकारियों की मदद लेने को कहा। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी के पास चुनावों से सम्बंधित सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उनके काम शुरू हो जाते हैं और मतदान प्रक्रिया ख़त्म होने के बाद ही वे मुक्त हो सकते है। एक सेक्टर अधिकारी दस से बारह मतदान केन्द्रों का प्रभारी होता है। वह अपने प्रभार के मतदान दलों का फ्रैंड फिलॉसफर गाइड होता है। अपने सेक्टर में वह निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि भी होता है। वह मतदान दल और आर.ओ.,ए.आर.ओ. के बीच की कड़ी भी होता है। उन्हें नियुक्त होते ही अपने प्रभार के केन्द्रों को दौरा करना चाहिए। उन्हें ईवीएम के बारे में पूरी जानकारी, बिना भ्रम और बिना शंका, होनी चाहिए। सेक्टर अधिकारी को मतदान प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्हें अपने क्षेत्र और उसके पहुँच मार्गों की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी को मतदान से पहले अपने प्रभार के मतदान केन्द्रों का दौरा करके जानकारी ले लेनी चाहिए। यदि सेक्टर में भ्रमण में कोई बाधा हो, जैसे टूटे पुल-पुलिया या कटी सड़क तो सेक्टर अधिकारी तत्काल आर.ओ.,ए.आर.ओ. एवं सम्बंधित एजेंसी को सूचित कर सकते है। प्रकाश, छाया, पेय जल, शौचालय, रैंप व्यवस्था की भी जानकारी होनी चाहिए। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के कार्यालय केंद्र से 200 मीटर से अधिक दूर होना चाहिए। यदि मतदान केंद्र नया है तो उसका पर्याप्त प्रचार किया जाना चाहिए। सेक्टर अधिकारी यह भी नज़र रखें कि उनके सेक्टर में आदर्श आचार संहिता का पालन हो रहा है। अपने क्षेत्र में अनाधिकृत प्रचार वाहनों की आवाजाही, शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग और उनके तथा निजी संपत्तियों के विरूपण पर भी नज़र रखें। क्षेत्रीय संवेदनशीलता का आकलन, कारकों की पहचान करना और आर.ओ.,ए.आर.ओ. को प्रपत्र-2 में सूचित करना, संवेदनशील क्षेत्रों के मतदाताओं को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करना आदि कार्य सेक्टर अधिकारी के होंगे। मतदान के दिन सेक्टर अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट की शक्तियों से भी लैस होंगे, इसलिए उन्हें उसके अनुरूप भी योजना तैयार रखना चाहिए।

    मतदाताओं के प्रति सेक्टर अधिकारी के विभिन्न उत्तरदायित्व होते है-जैसे ईवीएम के प्रति मतदाताओं को जागरूक करना, ईपिक के प्रति विशेष रूप से आगाह करना, मतदाताओं को उनके केंद्र के बारे में अवगत कराना, मतदाताओं को हेल्पलाईन नंबर एवं केंद्र पर मिल सकने वाली सहायता के बारे में जागरूक करना, भय अथवा दबाव मुक्त मतदान के लिए प्रयास करना, उन मतदाता समूहों पर विशेष ध्यान देना जो वलनरेबल हैं।

    मतदान केंद्र के संबंध में विशेष रूप से सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। यदि कोई प्रभावित मतदाता समूह है तो उसकी पहचान, मोबाइल से संपर्क की व्यवस्था, केंद्र के आस पास के लोगों के नंबर लेकर रखना चाहिए। इसके अलावा सेक्टर अधिकारी मतदान से एक दिन पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुँच गए और उन्हें मतदान सामग्री, दल के किसी सदस्य, अथवा ईवीएम को लेकर कोई समस्या न हो, दल के साथ आबंटित सीपीएफ सहित सभी सुरक्षा कर्मी केंद्र पर उपस्थित हो।

    सेक्टर अधिकारी आरओ को रिपोर्ट भेजेंगे। मतदान के दिन सेक्टर अधिकारी मॉक पोल सुनिश्चित करेंगे। उन केन्द्रों पर ध्यान देंगे जहां मतदान एजेंट नहीं हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि समय पर मतदान आरम्भ हो, आवश्यकता होने पर ईईएम व वीवीपैट बदल सकते है। मतदान की गति पर नज़र रखेंगे और हर दो घंटे पर रिपोर्ट संकलित कर आर.ओ. को रिपोर्ट करेंगे। अपने प्रभार के मतदान केन्द्रों की सूची, रूट चार्ट, क्षेत्र का नक्शा, आर.ओ., ए.आर.ओ., डी.ई.ओ सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल नंबर, प्रभार के मतदान दलों के संपर्क नंबर, सभी आवश्यक निर्देश, निरीक्षण प्रतिवेदन (प्रपत्र 1 एवं 2), प्रपत्र 3 (22 कॉलम वाला प्रपत्र, मतदान के बाद के लिए) इत्यादि सेक्टर अधिकारियों के पास यह अनिवार्य रूप से होना चाहिए। प्रशिक्षण उपरांत टेस्ट लिया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

     

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* अनुमानित रीडींग भरे पर बिल अधिक आने के कारण पण्डरसीली एवं बेलडीह के उपभोक्ताओं ने दिया था आवेदन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?