Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, June 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर में सभा को करेंगे संबोधित
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर में सभा को करेंगे संबोधित

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर में सभा को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की सभा अंबिकापुर के उसी कालेज मैदान में होगी जहां 11 वर्ष पहले प्रतीकात्मक लाल किला बनाया गया था। सरगुजा क्षेत्र की जनता ने प्रतीकात्मक लाल किला बनाकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित की थी कि दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से भी मोदी देश को संबोधित करें। उसके एक वर्ष बाद ही लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल हुई थी और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। सरगुजांचल खासकर अंबिकापुर में पिछले दो लोकसभा चुनाव से नरेन्द्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित करते रहे हैं।

     

    इस बार भी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की सूचना उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरगुजा की जनता ने ही सबसे पहले नरेन्द्र मोदी के लिए सपना देखा था कि वे प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करें। यह सपना पूरा हुआ। 10 वर्षो से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। यह चुनाव सिर्फ तीसरी बार मोदी सरकार के लिए नहीं है बल्कि विकसित भारत और तीसरी आर्थिक शक्ति के लिए यह चुनाव महत्तवपूर्ण हैं।

     

    बताते चलें कि आठ सितंबर 2013 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर के कॉलेज मैदान से सभा को संबोधित किया था। उस समय छत्तीसगढ़ में डा रमन सिंह की सरकार थी। विकास यात्रा का समापन था। समापन कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी ने प्रतीकात्मक लाल किले से सभा को संबोधित किया था। उसके अगले वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव में एनडीए को बहुमत मिली थी और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉलेज मैदान से चुनावी सभा को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अंबिकापुर में उनकी उस सभा की जितनी चर्चा हुई उतनी अभी तक किसी सभा की नहीं हुई। दिल्ली तक खलबली मच गई थी कि पिछड़े इलाके के लोगों ने यह कैसे सोच लिया कि मोदी को लाल किले से संबोधित करना चाहिए।

     

    मोदी ने कहा कि लाल किला बनाने के कारण

     

    अंबिकापुर की जनता की खिल्ली उड़ाई गई थी। उसकी सजा देने का समय आ जाने का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की थी इसका परिणाम यह हुआ था कि 2019 के चुनाव में तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने डेढ़ लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत लिया था।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* होम वोटिंग के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?