Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* होम वोटिंग के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-* होम वोटिंग के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोकसभा निर्वाचन 2024*

    *होम वोटिंग के लिए मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*

     *85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता होम वोटिंग के जरिए करेंगे मतदान*

    जशपुर,20,अप्रैल,2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग तथा40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर में जाकर मतदान कराने के लिए आज मतदान अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में होम वोटिंग, मतदान सामग्री, वितरण वापसी को लेकर सभी मतदान आधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर आधिकारी, काउंटर प्रभारी, सहायकों को सहायक रिटर्निंग आधिकारी श्री प्रशांत कुशवाहा द्वारा दिशा निर्देश दिए गए।

    प्रशिक्षण में सामग्री वितरण वापसी मे रखी जाने वाली सवधानियों , किये जाने वाले सत्यापन, एआरओ प्रपत्र की प्रविष्टियों, विभिन्न प्रपत्रों के संग्रहण, पीठासीन के घोषणाओ सहित होम वोटिंग से संबंधित प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स प्रोफेसर डी आर राठिया ने बताया कि मतदान दल चिन्हांकित मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएंगे। इसके लिए सबसे पहले मतदाता का परिचय पत्र एपिक कार्ड या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के द्वारा पहचान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद मतदाता को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। मतदाता की बायीं तर्जनी में अमिट स्याही लगायी जाएगी तथा अनुलग्नक दो में उसका हस्ताक्षर भी लिया जाएगा। फिर मतदाता को मतपत्र प्रदान किया जाएगा। जिसमें मतदाता अपने पसंद के अभ्यर्थी को पेन से सही अथवा क्रास का निशान लगाकर मतदान करेगा और मतपत्र को नियमानुसार मोड़कर लिफाफा 13 बी में डालेगा और गोंद से चिपका लिया जाएगा। मतदान करते समय इसकी गोपनीयता का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण में बताया कि मतदाता को प्रारूप 13 ए घोषणा पत्र में भी हस्ताक्षर कराया जाएगा। फिर मतपत्र का लिफाफा 13 बी और घोषणा पत्र को बड़े लिफाफे 13 सी में डालकर गोंद से चिपका दिया जाएगा। अंत में इस बड़े लिफाफे को सीलबंद मतपेटी में डाल दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा शंकाओं का समाधान भी किया गया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर में सभा को करेंगे संबोधित
    Next Article *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर-*एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लागू
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?