Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुला खाता, मतदान के नतीजों से पहले ही जीत गए ये सांसद
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुला खाता, मतदान के नतीजों से पहले ही जीत गए ये सांसद

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 22, 2024Updated:April 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुला खाता, मतदान के नतीजों से पहले ही जीत गए ये सांसद

    चुनावी मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं बचा था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था…

    सूरत (ए)। देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो गया है और 6 चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इन सबके बीच भाजपा के लिए अच्छी खबर है। 4 जून को चुनाव परिणाम आने से पहले ही पार्टी का खाता खुल गया है। सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

    आपको बता दें कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी का नामांकन रद्द होने के बाद बसपा प्रत्याशी प्यारेलाल भारती सहित अन्य निर्दलियों ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया था।

    जिसके बाद चुनावी मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं बचा था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा था।

     

    बता दें कि सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भानी चुनाव आयोग के सामने अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को पेश नहीं कर पाए थे जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. हैरानी की बात ये कि उनके प्रस्तावकों में और कोई नहीं बल्कि बहनोई और भांजा शामिल थे, फिर भी वे नहीं आए।

    आयोग की तरफ से ऐलान बाकी

    सूरत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में सिर्फ मुकेश दलाल के रह जाने पर वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. चुनाव आयोग की तरफ से दलाल की जीत की औपचारिक घोषणा की जाएगी अब गुजरात की 25 सीटों पर आगामी 7 मई को वोट डाले जाएंगे. कांग्रेस कैंडिडेट नीलेश कुंभाणी ने हाई कोर्ट का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद मुकेश दलाल विजयी हो गए हैं।

     

    इससे पहले गुजरात पीसीसी अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने रविवार को आरोप लगाया था कि सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन बीजेपी के ही इशारे पर खारिज कर दिया गया। बीजेपी को चुनाव में हार का अहसास हो गया है। गोहिल ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था।

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा,भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* डिप्टी कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?