Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा,भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा,भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    1. जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा,भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा

    जरुरतमंदों की सेवा और देश का विकास ही भाजपा का लक्ष्य है : भावना बोहरा

    भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी: भावना बोहरा

    लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है जिसे लेकर पार्टिओं की जनसंपर्क कार्यक्रम भी तेजी से चल रह हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में पंडरिया विधानसभा से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने ग्राम संडी, डोंगरियाकला, चारभाटाकला, बिशेसरा, रोहरा, घोघराकला, खैरझिठी पुराना, बिरौनी एवं पांडातराई नगर में जनसंपर्क किया और 26 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की।

     

    इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है और लोकसभा में भी प्रचंड मतों से भाजपा की सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में जो विकास हुए हैं वो कांग्रेस 100 वर्षों में भी नहीं कर सकती

     

    भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है, आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ काम कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है और पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति मिलने से जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।

     

    आज इन्हीं कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु केंद्र की मोदी सरकार और हमारी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी। इसके लिए आप सभी का सहयोग भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं जब आप वोट देने जाएँ तो जरुर सोचें की आपके घरों में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल, पक्के छत, किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सशक्तिकरण, के साथ ही भारत के विकास को आगे ले जाने में भारतीय जनता पार्टी ने आप तक इन सुविधाओं को पहुँचाया है। आने वाले समय में इन सभी कार्यों के साथ ही विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए किये गए संकल्पों को भाजपा जरुर पूरा करेगी। मोदी की गारंटी में किये गए वादे भी लगातार पूरे हो रहें हैं। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी कांग्रेस के शासन में अटके और लटके कार्यों को भाजपा सरकार ने स्वीकृति दी, सिंचाई के लिए जल से लेकर, पक्के घर, बुनियादी सुविधाएँ और अच्छी सड़क, पर्याप्त बिजली देने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार दे रही है। इसलिए 26 अप्रैल को आप सभी भाजपा को जरुर वोट दें और नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकास की इस गति को आगे बढ़ाएं।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ी अभिनेता प्रकाश अवस्थी बीजेपी में शामिल
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव में भाजपा का खुला खाता, मतदान के नतीजों से पहले ही जीत गए ये सांसद
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?