राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव के कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ; परिवार सम्मेलन , कार्यक्रम की तैयारी में जुटे प्रत्येक स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समग्र भारतीयों के विचारधारा को एक साथ जोड़ना है जिसके लिए प्रातः कालीन नित्य शाखा चलती है । जिसमें भारत के लाखों स्वयंसेवक भारत माता के परम वैभव के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात कार्यरत रहते हैं । स्वयंसेवकों के परिवार के सदस्यों के मन में स्वाभाविक रूप से यह प्रश्न उठता होगा कि हमारे बच्चे आखिर मां भारती की सेवा किस प्रकार कर रहे हैं और इसकी आवश्यकता क्या है ? इन सभी संशयों को दूर करने एवं स्वयंसेवकों के साथ-साथ उनके अभिभावको एवम नगर के अन्य नगरवासी बंधुओं को भी संघ के कार्य से परिचित कराने एवं आपस में सभी बंधुओं की भावनाओं को जोड़ने के लिए कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा यह परिवार सम्मेलन का कार्यक्रम रखा जाता है ।
इस वर्ष पत्थलगांव में कई सालों के पश्चात कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा पुनः परिवार सम्मेलन का कार्यक्रम माननीय जिला संघचालक के निर्देशन में अन्य दायित्ववान स्वयंसेवक बंधुओं के द्वारा आयोजित किया जा रहा है । जिसमें समस्त स्वयंसेवक बंधु अन्य स्वयंसेवक बंधुओं के यहां जाकर स्वयंसेवक परिवारों को आमंत्रण दे रहे हैं…!!
(C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन












