Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर FIR दर्ज, टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप *tahalka*
    Uncategorized

    *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर FIR दर्ज, टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप *tahalka*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई पर FIR दर्ज, टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप

    छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर FIR दर्ज हुई है. अब शालिग्राम गर्ग पर टोलकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. पीड़ित की शिकायत के आधार पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत कई युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 427, (34) के तहत FIR दर्ज की.

    बताया जा रहा है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ 25 अप्रैल की रात गुलगंज थाना क्षेत्र के मुंगवारी टोल प्लाजा से गुजर रहा था. तभी किसी बात को लेकर टोलकर्मी से बहस हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. जिसके बाग गुलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. इस वारदात के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

    पुलिस ने शालिग्राम गर्ग, लोकेश गर्ग, जीतू तिवारी के अलावा 10 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की. बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हुई है. आरोप है कि शालिग्राम गर्ग रविवार देर रात अपनी कार से कुछ साथियों के साथ गुलगंज थाने के टोल प्लाजा पार कर रहे थे. जब टोल कर्मियों ने उनसे पैसा मांगा और उनकी गाड़ी रोकी तो वह उनके साथ गुंडागर्दी करने लगे और टोलकर्मी की पिटाई कर दी.

    इस मामले पर एसपी अगम जैन ने बताया कि शालिगराम गर्ग पर ये कोई पहला आपराधिक मामला नहीं है. इससे पहले भी वो गांव गढ़ा में एक दलित परिवार के शादी समारोह में कट्टा लहरा चुका है. इसके बाद हाईकोर्ट ने जमानत पर उसे रिहा कर दिया था. अब टोल प्लाजाकर्मी से मारपीट के आरोप लगे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव के कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ; परिवार सम्मेलन , कार्यक्रम की तैयारी में जुटे प्रत्येक स्वयंसेवक *tahalka*
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* महादेव: बॉलीवुड तक पहुंची ऑनलाइन सट्टेबाजी की आंच 🛑 एक्टर साहिल खान गिरफ्तार 🛑 SIT कर रही है पूछताछ *tahalka*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?