Google लाया बड़े काम का फीचर, फोन चोरी होने या गुम जाने की टेंशन हुई अब खत्म…

नया भारत डेस्क : Google ने Android यूजर्स के लिए बड़े काम का फीचर लॉन्च किया है। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर की घोषणा की है। गूगल ने Find My Device फीचर को अपग्रेड करके एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। अब गूगल का यह फीचर ऑफलाइन यानी बिना नेटवर्क के भी काम करेगा। साथ ही, यूजर्स के फोन की बैटरी डेड होने के बाद भी डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है। इसकी वजह से फोन चोरी होने या फिर फोन गुम होने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाएगी।




