Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अभियुक्तगणों के विरूद्ध अप.क्र. 32/2024 धारा 363, 366(क), 376(डी), 342, 368 भा.द.सं. एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अभियुक्तगणों के विरूद्ध अप.क्र. 32/2024 धारा 363, 366(क), 376(डी), 342, 368 भा.द.सं. एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया, 

    घटना में 02 बालिग एवं 02 नाबालिग सम्मिलित,

     अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त,

     अभियुक्तगणों के विरूद्ध अप.क्र. 32/2024 धारा 363, 366(क), 376(डी), 342, 368 भा.द.सं. एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 

    —–00—–

                                  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जशपुर जिले के थाने में एक ग्राम की 34 प्रार्थिया ने दिनांक 28.04.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.04.2024 के दोपहर में यह अपनी 14 वर्षीय पुत्री को अपने खेत-बाड़ी में लगे फसल को देख-रेख करने हेतु भेजी थी, जो शाम-रात तक वापस नहीं आई। उसकी पुत्री दिनांक 19.04.2024 को प्रातः में वापस घर आई और गुमशुम रहने एवं स्वास्थ्य खराब रहने पर प्रार्थिया द्वारा पूछताछ करने पर बताई कि दिनांक 17.04.2024 को उक्त खेत बाड़ी के पास 03 व्यक्ति एक मोटर सायकल में आये और बहला-फुसलाकर जबरदस्ती साथ में बैठाकर दूसरे गांव में ले जाकर रात्रि में एक घर-कमरा में रखे, उन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया, शेष अन्य 02 व्यक्ति कमरा के बाहर पहरा दे रहे थे। दिनांक 18.04.2024 को भी दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति उक्त नाबालिग बालिका को अपने साथ में रखा था, रात्रि करीबन 12-01 बजे वह व्यक्ति अपने साथी के साथ मोटर सायकल में पीड़िता को उसके घर के बाहर पहुंचा दिया एवं वे वहां से चले गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 376(डी), 342, 368 भा.द.सं. एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                               प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे, टीम में महिला अधिकारियों को भी सम्मिलित किया गया था। टीम द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर दबिष देकर सभी अभियुक्तों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किये एवं मेमोरंडम कथन में घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपीगण 1-सोहित राम उम्र 24 साल एवं 2-हेमंत राम उम्र 18 साल 04 माह को दिनांक 29.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, घटना में सम्मिलित शेष 02 अपचारी बालक उम्र क्रमशः 16 वर्ष 02 माह एवं 16 वर्ष से घटना के संबंध में पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।  

                                                     विवेचना कार्यवाही, अभियुक्तों की पतासाजी में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, उप निरीक्षक विवेक भगत, उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते, प्र.आर. 29 सुखषरण साय, आर. 545 नीरज तिर्की, आर. 620 ईष्वर साय, म.आर. 724 बिरजिनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
    Next Article *धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर-* Google लाया बड़े काम का फीचर, फोन चोरी होने या गुम जाने की टेंशन हुई अब खत्म…
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?