Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
    Uncategorized

    *सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: पत्थलगांव और लोदाम में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली*

     

    *शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ*

     

    *दीप जलाकर दिया मतदान का संदेश, किया गया जागरूक*

     

    *“घर आजा संगी” अभियान के तहत प्रवासियों को फोन के माध्यम से मतदान करने दिया गया निमंत्रण*

     

    *स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित*

    जशपुरनगर- 29 अप्रैल 2024- जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर, पत्थलगांव सहित अन्य ब्लॉक और ग्रामों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर और रंगोली बनाकर मेहंदी लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।

     

    हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना, देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, मतदाता वोट हमारा अधिकार, जैसी स्लोगन के साथ महिलाओं ने जागरूकता का सन्देश दिया। इसी तरह लोदाम में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। समूह की महिलाओं द्वारा शपथ लेकर ग्राम वासियों को स्वीप कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर शपथ भी दिलाई गई।

    वही “घर आजा संगी” अभियान के तहत जिले भर के प्रवासियों और पलायन करता परिवार के सदस्यों से फोन से बातचीत की गई और मतदान दिवस में भाग लेने हेतु उन्हें सूचित एवं आमंत्रण किया गया । बगीचा विकासखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” की दीदियों द्वारा विशेष कॉल सेंटर बनाकर 150 प्रवासियों से संपर्क साधा गया, फोन कॉल के माध्यम से उन्हें 7 मई मतदान दिवस होने की सूचना दी गई एवं मतदान में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया।

     

     

    इसी तरह स्वीप कार्यक्रम के तहत ब्लाक मनोरा के धरती महिला क्लस्टर संगठन द्वारा सोगड़ा में दीप जलाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान हेतु सभी को शपथ दिलाई गई।

    लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है । इसके लिए प्रतिदिन जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*धर्मेंद्र शर्मा प्रधान संपादक की विशेष खबर -* 1 मई को जारी होगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त। *Tahlaka*
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* अभियुक्तगणों के विरूद्ध अप.क्र. 32/2024 धारा 363, 366(क), 376(डी), 342, 368 भा.द.सं. एवं 5, 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, 
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?