Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ का सुपर फ़ूड, पोषक तत्वों से भरपूर हैं बोरे बासी, सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद, जानिएं विधि
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ का सुपर फ़ूड, पोषक तत्वों से भरपूर हैं बोरे बासी, सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद, जानिएं विधि

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ का सुपर फ़ूड, पोषक तत्वों से भरपूर हैं बोरे बासी, सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद, जानिएं विधि

    छत्तीसगढ़ के पारंपरिक भोजन में से एक है बोरे बासी. छत्‍तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में घर-घर में सुबह की शुरुआत प्रतिदिन बोरे बासी खाने से होती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बोरे बासी का सेवन करते हैं। बोरे बासी ग्रामीणों का सबसे तहंदाक पेज होता हैं. आम की चटनी,भाजी, दही और बड़ी के साथ इसका स्वाद काफी अनोखा होता है. ये मुख्यत: मजदूरों का भोजन हुआ करता था.ऐसे में पूरा छत्तीसगढ़ का हर मजदूर बोरे बासी का आहार लेता है.

     

    क्या होता हैं बोरे बासी ?

     

    छत्तीसगढ़ में बोरे बासी प्रमुख व्यंजनों मे से एक है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरीके से बोरे बासी बनाई जाती है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में चावल के गरम पका भोजन को रात के समय ठंठा होने के बाद पानी में डूबा कर बनाया जाता है, जिसे सुबह नास्ते और भरपेट के रूप में खाया जाता है. इसी प्रकार बोरे बासी लघुधान्य फसल जैसे कोदो, कुटगी, रागी और कुल्थी की बनाई जाती है. बोरे बासी के इन भी प्रकारों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,फ्राइबर, एनर्जी और विटामिन्स, मुख्य रूप से विटामिन बी-12, खनिज लवण जैसे पोषक तत्व पाए जाते है. जो फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर,चाऊमीन से ज्यादा फायदेमंद है.

     

    जानिएं बोरे और बासी बनाने की विधि

     

    देखिए बोरे और बासी बनाने की विधि बहुत ही आसान है. बोरे और बासी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं पका हुआ चावल यानी भात और सादे पानी की जरूरत होती है. बोरे और बासी दोनों की प्रकृति में अंतर है. बोरे का अर्थ है तुरंत चुरे गए भात से. जिसे पानी में डूबाकर खाया जाता है. जबकि बासी के लिए भात को रात भर पानी में डूबाकर रखा जाता है. अगले दिन सुबह चटनी और आचार के साथ सुबह सुबह सपेटा जाता है.कई जगहों पर माढ़ के साथ भात मिलाकर खाते हैं.

     

    पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं बोरेबासी

     

    आपको बता दें कि बासी में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन्स, मुख्य रूप से विटामिन बी-12, खनिज लवण और जल की बहुतायत होती है. ताजे बने चावल (भात) की अपेक्षा इसमें करीब 60 फीसदी कैलोरी ज्यादा होती है. बासी के साथ हमेशा भाजी खाया जाता है. पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं. इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है.

     

    खाने के फायदे ?

     

    गर्मी के मौसम में बोरे और बासी का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से शरीर में पूरे दिन ठंडक बनी रहती है. विशेष कर के जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, ऐसे मरीज बासी का सेवन करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं. भले ही ये एक देसी तरीका हो, लेकिन इसके लाभ कई हैं. पेट संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए आप बासी को खा सकते हैं. ये आहार पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और गैस या कब्ज जैसी समस्याएं भी आपसे दूर रहेगी. बासी में पानी की भरपूर मात्रा होने के कारण पेशाब ज्यादा लगती है, यही कारण है कि नियमित रूप से बासी का सेवन किया जाए तो मूत्र संबंधी बीमारियां दूर हो जाती है

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article‌*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की सूचना से खलबली, तलाशी अभियान जारी, गृह मंत्रालय ने कहा-घबराएं नहीं, यह फर्जी कॉल हो सकता है
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त किया जारी
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?